झारखंडPosted at: जनवरी 31, 2025 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कही ये बात
कहा- कांग्रेस ने देश के सभी आदिवासियों का किया अपमान
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति पर दिया गया बयान में प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जिस प्रकार देश की राष्ट्रपति का अपमान किया है उससे स्पष्ट हो गया है की कांग्रेस आदिवासियों के बारे में क्या सोचती है.
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रपति देश के पहले नागरिक होते हैं और पहले नागरिक के बारे में जिस तरह सोनिया गांधी ने अपमानजनक शब्द कहें उसे न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि देश एवं विदेश के रहने वाले सभी आदिवासी भाई बहनों का अपमान हुआ है. देश की यह पहली घटना है जिसमें किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा आदिवासी महिला को बेचारी कहा गया. राष्ट्रपति के खिलाफ ऐसा शब्द और विचार पर पूरा देश स्तब्ध है और यह सोच रहा है कि देश की पहली नागरिक के बारे कोई इतना घटिया टिप्पणी कैसे कर सकता है.
उन्होंने कहा कि कानून में स्पष्ट है कि राष्ट्रपति और राज्यपाल के खिलाफ किसी भी प्रकार का मामला न्यायालय में नहीं लाया जा सकता है इसी तरह संविधान में संशोधन करके यह पारित करना चाहिए की राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के खिलाफ जो भी अपमानजनक शब्द कहेगा उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा और उनकी सदस्यता भी चली जाएगी.