न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: केन्द्र सरकार ने UPI पेमेंट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. जब से खबर आई थी कि 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. उसके बाद के यूपीई पेमेंट पर टैक्स काटेगा तब से महंगाई की मार से परेशान लोग और परेशान हो गए थे. लेकिन केन्द्र सरकार ने UPI पेमेंट को लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट की है.
NPCI ने UPI को लेकर नया स्लैब जारी किया है. इसके अनुसार, किसी भी व्यापारी को 2000 रुपये से ज्यादा के सभी UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स देना होगा. 2000 रुपये तक ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. उसके बाद 2000 रुपये से ऊपर की रकम पर 0.04% चार्ज देना होगा. अधिकतम चार्ज 300 रुपये निर्धारित किया गया है.
इस तरह से लगेगा सरचार्ज
- ₹2,000 तक के पेमेंट: कोई चार्ज नहीं.
- ₹2,000 से अधिक के पेमेंट: व्यापारी को 0.4% सरचार्ज लगेगा. यानी अगर व्यापारी 5000 रुपये का पेमेंट करता है तो 0.4% यानी 20 रुपये चार्ज देना होगा.
- ₹10,000 के पेमेंट: व्यापारी को 0.4% सरचार्ज के हिसाब से 40 रुपये चार्ज देना होगा.
- ₹75,000 और उससे अधिक के पेमेंट पर सरचार्ज ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन होगा.
- 1 लाख रुपये के पेमेंट पर 0.4% के हिसाब से 400 रुपये होते हैं, लेकिन केवल 300 रुपये ही चार्ज देना होगा. क्योंकि अधिकतम सरचार्ज ₹300 है.
यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटनाओं पर डीसी ने जताई चिंता, दुर्घटना संभावित स्थलों के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना