बैंक हड़ताल स्थगित

आज से होने वाली बैंक हड़ताल स्थगित, खुले रहेंगे सभी बैंक 

बताते चलें बैंक यूनियनों ने '5-डे वर्किंग वीक' समेत कई अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की घोषणा की थी.

By : Dipali Kumari
आज से होने वाली बैंक हड़ताल स्थगित, खुले रहेंगे सभी बैंक 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
बैंक की आज 28 से 30 सितंबर 2026 तक होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित (टाल) कर दी गई है. इसका मतलब है कि आज से सभी बैंक खुले रहेंगे. बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चलेगा. दरअसल कल रविवार की रात Indian Banks' Association (IBA) और बैंक कर्मचारियों के संगठन United Forum of Bank Unions (UFBU) के बीच हुई बैठक में हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया.

बैंक यूनियनों की मुख्य मांग '5-डे वर्किंग वीक' (सभी शनिवार को छुट्टी) को लेकर थी. इस मुद्दे के समाधान के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनने के बाद यूनियनों ने हड़ताल टालने का निर्णय लिया है. 

बताते चलें बैंक यूनियनों ने '5-डे वर्किंग वीक' समेत कई अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की घोषणा की थी. हड़ताल और साप्ताहिक अवकाश को के कारण लगातार 5 दिन बैंक बंद न हो जाये, इसके मद्देनजर RBI ने कल रविवार को बैंक खोलने का निर्देश दिया था. और RBI के निर्देशानुसार कल रविवार को भी सभी सरकारी बैंक खुले थे.

इसे भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37
 
संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा