UPI पेमेंट

बड़ा झटका! UPI पेमेंट पर सरकार ने लगाया चार्ज, अब फ्री में नहीं होगा ऑनलाइन भुगतान 

पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा, यह फिलहाल तय नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसका रेट 0.3 से 0.5% होने का अनुमान है. 

By : Dipali Kumari
बड़ा झटका! UPI पेमेंट पर सरकार ने लगाया चार्ज, अब फ्री में नहीं होगा ऑनलाइन भुगतान 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फ़ैल रही है कि अब हर UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा. यह खबर सुन हर कोई परेशान हैं, क्योंकि रोजाना लाखों की संख्या में लोग छोटी-बड़ी दुकानों पर UPI पेमेंट करते हैं. इसी बीच कल सोमवार देर रात सरकार ने अधिसूचना जारी कर यह साफ़ किया कि ₹2000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन ₹2000 से अधिक के पेमेंट पर चार्ज लगेगा. हालांकि ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा, यह फिलहाल तय नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसका रेट 0.3 से 0.5% होने का अनुमान है. 

नए नियम के तहत, अगर आप 2,000 रुपये से कम का भुगतान करेंगे, तो आपसे पहले की तरह ही कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा, लेकिन अगर आप  2,000 रुपये से अधिक का पेमेंट करेंगे, तो फिर आपसे चार्ज लिया जायेगा. बताते चलें अब तक UPI पेमेंट पर इस तरह का कोई चार्ज नहीं लगता था. लेकिन अब सरकार के नए नियम के अनुसार अगर आप 2000 से अधिक का पेमेंट करेंगे, तो चार्ज देना होगा. 

वित्त मंत्रालय की राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, बैंक और पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर ऐसे भुगतान करने वाले या भुगतान प्राप्त करने वाले व्यक्ति से किसी भी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं ले सकते. यानी ग्राहक के स्तर पर इस तरह के भुगतान को लेकर कोई नया चार्ज नहीं लगाया जा सकता.

इसे भी पढ़ें: 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू हो जाएगा UCC, गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.