Thursday, Sep 19 2024 | Time 23:15 Hrs(IST)
 logo img
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • चांडिल में 4 10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
  • बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
झारखंड


रांची में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित

रांची में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: यदि आप 19 और 20 सितंबर को रांची में सैर सपाटा पर निकलने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. क्योंकि रांची ट्रैफिक एसपी ने राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर कई रूट में बदलाव किया गया है. ऐसे में बिना रूट चार्ट देखे यदि पर घर से निकलते हैं तो परेशानी में पड़ सकते हैं. 
 
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं. वह गुरुवार की शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगी. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. 
 
जानिए किन रूट में किया गया बदलाव 
 
19 सितंबर को रांची में शाम 5 से 8.30 बजे तक आकस्मिक सेवा को छोड़ सभी बड़े, छोटे मालवाहक वाहनों, बसों व सवारी वाहनों का परिचालन शहर में वर्जित रहेगा.
19 सितंबर को काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं
19 सितंबर को एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग का उपयोग शाम 05:00 बजे से 08:30 बजे तक कम से कम करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को कम समय के लिए डायवर्ट और रोका जा सकता है.
 
 
 20 सितंबर को शहर में सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित
 
20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी, मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश, परिचालन वर्जित रहेगा, इसके अलावा दिन में समय 09:00 बजे से 12:00 बजे तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर अरगोड़ा चौक से कडरू पुल और कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. 
20 सितंबर को कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों और आकस्मिक वाहनों को छोड़कर दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी वाहनों, बसों ,सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन वर्जित रहेगा. 
20 सितंबर को समय 10 बजे से 03 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमांडेंट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश, परिचालन वर्जित रहेगा.
20 सितंबर को जमशेदपुर और बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे. वहीं, रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी.
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए