झारखंडPosted at: फरवरी 12, 2025 मंईयां सम्मान योजना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब मार्च तक बिना आधार लिंक किए मिलेगा पैसा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं. अब महिलाओं को 31 मार्च 2025 तक बिना आधार लिंक किए भी योजना का लाभ मिलता रहेगा. मुख्यमंत्री के इस फैसले से उन महिलाओं को राहत मिलेगी जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हो पाया हैं. हालांकि इन लाभर्थियों को अपना खाता आधार से लिंक करवाना होगा और यह काम 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाए.