Monday, Feb 24 2025 | Time 00:17 Hrs(IST)
झारखंड » सिमडेगा


सेप्टिक टैंक से मिली बच्चे की लाश, हत्या की है आशंका, 18 फरवरी से लापता था बच्चा

सेप्टिक टैंक से मिली बच्चे की लाश, हत्या की है आशंका, 18 फरवरी से लापता था बच्चा

आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत


सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खिजरी में एक खुले हुए सेप्टिक टैंक से आज सुबह एक साढ़े चार वर्ष के बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया। परिजनों ने इसकी हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि 18 फरवरी को खिजरी में एक शादी समारोह था। जिसमें खिजरी निवासी अजय रजक अपनी पत्नी और साढ़े चार वर्षीय बेटे सुशांत के साथ पहुंचे थे। इसी क्रम में उनका बेटा सुशांत समारोह स्थल से कहीं चल गया। जिसके बाद उसके परिजन उसकी काफी खोज किए। लेकिन उसका कहीं भी उसका पता नहीं चला। तब परिजनों ने 19 फरवरी को सदर थाना में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में आज सुबह पुलिस को खिजरी में एक सेप्टिक टैंक में एक बच्चे का शव होने की सूचना मिली। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पासवान दलबल के साथ घटना स्थल जाकर सेप्टिक टैंक से बच्चे का शव बाहर निकलवाया। बच्चे की पहचान लापता हुए बच्चे सुशांत के रूप में हुई। इसके बाद तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे का हाथ बंधा हुआ पाया गया। जिसे देख कर परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 



 

अधिक खबरें
बच्चों को कानून के ज्ञान के लिए लीगल लिटरेसी क्लब का किया गया उद्घाटन
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 3:25 PM

बच्चों को कानून की जानकारी से जोड़े रखने और उन्हें कानून के माध्यम से उनके हक और अधिकार को देने के उद्वेश्य से झालसा के निर्देश सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आज सिमडेगा डीएवी स्कूल में लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया. सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा डीएवी स्कूल टूकूपानी में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब का आज ऑनलाइन उदघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया.

संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव: अखंड हरि कीर्तन शुरू, कल होगा नगर भ्रमण और भंडारा
फरवरी 22, 2025 | 22 Feb 2025 | 1:04 PM

शहर के कुंजनगर स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर का आज से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. मंदिर का वार्षिकोत्सव विधि-विधान से पूजा कर शुरू की गई. जिसमें रामजी यादव सपत्नीक यजमान बने. इसके बाद अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ किया गया. यह कीर्तन 24 घंटा लगातार चलते हुए कल समाप्त किया जाएगा.

पीएम मत्स्य संपदा के चयनित लाभुकों से यथाशीघ्र योजनाओं को कराएं पूर्ण: डीसी सिमडेगा
फरवरी 21, 2025 | 21 Feb 2025 | 7:37 AM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए लाभुकों के चयन एवं 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में संबंधित बैठक का आयोजन किया गया.

ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर सिमडेगा डीसी ने दिए कई निर्देश
फरवरी 21, 2025 | 21 Feb 2025 | 7:18 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया.

सिमडेगा जिला बना अल्ट्रासाउंड सुविधा विहीन, रेफर बना एक मात्र विकल्प
फरवरी 21, 2025 | 21 Feb 2025 | 7:12 PM

सिमडेगा जिले में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है.जिस कारण लोगों को इलाज के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.सिमडेगा सदर अस्पताल का भवन काफी चकाचक है.जिसमें सरकार की तरफ से लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा देने की बात लिखी गई है.