झारखंडPosted at: फरवरी 03, 2025 राजेश ठाकुर के सुपुत्रों के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन, दी शुभकामनाएं
न्यूज11भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सुपुत्र राजवर्धन एवं यशवर्धन के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होने उनके कॉ-ऑपरेटिव कॉलोनी, बोकारो स्थित आवास पहुंचे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राजवर्धन एवं यशवर्धन को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजेश ठाकुर के बड़े भाई राजीव कुमार के सुपुत्र ऋषब को भी उनके उपनयन संस्कार की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर राजेश ठाकुर एवं उनके अन्य परिजन उपस्थित रहे.