Wednesday, Apr 2 2025 | Time 03:34 Hrs(IST)
झारखंड


CM हेमन्त सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के.राजू, कई विषयों पर हुआ विचार विमर्श

CM हेमन्त सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के.राजू, कई विषयों पर हुआ विचार विमर्श

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: CM हेमन्त सोरेन से आज  मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर  राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनज़र प्रासंगिक विषयों पर  विचार विमर्श हुआ. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मौजूद थे.

 


 


 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Today:  रांची में फिर से बिगड़ेगा मौसम, 11 जिलों में तूफान व बारिश की चेतावनी
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 9:52 PM

रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मार्च के अंत तक कबी तेज धुप तो कभी बंगाल की खाडी से आई ठंड नमी हवा.

राजभवन के पास एक पुलिस कर्मी को कई लोगों ने पीटा, लड़कियों के साथ बदसलूकी का लगा आरोप
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 9:49 PM

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजभवन के पास एक पुलिसकर्मी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने लड़कियों के साथ बदसलूकी की थी. वहीं, सिपाही को बचाने और बीच बचाव करने गए कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो को उंगली में भी चोट लगी है.

जानलेवा हो गया है खूंटी का रीमिक्स फॉल! रांची के दो छात्रों की डूबने से मौत
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 9:41 PM

एक जमाना था दशम फॉल को खतरनाक माना जाता था. अब यही हाल रिमिक्स फॉल का हो गया है. मंगलवार को दोस्तों के साथ घूमने गये दो छात्रों की खूंटी के रीमिक्स फॉल में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रांची के खेलगांव स्थित महुआ टोली के रहने वाले रोलेन तिर्की और जेम्स सांगा अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घुमने गए थे. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

झारखंड में हर साल 20.75 करोड़ रुपये की बिजली चोरी, हजारीबाग सर्किल सबसे आगे
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 8:32 AM

झारखंड में हर साल 20.75 करोड़ रुपये यानी 332 लाख यूनिट बिजली चोरी हो जाती है. हजारीबाग सर्किल इस मामले में सबसे आगे है, जहां सालाना 49.62 लाख यूनिट बिजली की चोरी होती है. इसके बाद दूसरे स्थान पर जमशेदपुर है, जहां सालाना 38.39 लाख यूनिट बिजली की चोरी होती है. तीसरे नंबर पर राजधानी रांची है, जहां सालाना 28.04 लाख यूनिट बिजली चोरी होती है. यह खुलासा झारखंड राज्य बिजली वितरण (JBVNL) द्वारा झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपे गए आंकड़ों में हुआ है.

आधुनिकता की अंधी दौड़ से अलग पुरखों की विरासत बचाने की जरूरत: शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 8:18 PM

प्रकृति पर्व सरहुल पर एक बार फिर राजधानी रांची की सड़कों पर आदिवासी समाज की संस्कृति और परम्परा का अदभुत नजारा देखने को मिला. पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ा और मांदर की धुन पर नाचते-झूमते लोग सरहुल पर्व के रंग में सराबोर दिखे. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी सरहुल के मौके पर अलग अंदाज में नजर आई. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रांची में कल्याण विभाग के द्वारा संचालित भागीरथी आदिवासी छात्रावास के छात्राओं के साथ सरहुल शोभा यात्रा में शामिल हुई. राजधानी रांची की सड़कों पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कभी आदिवासी नृत्य, तो कभी नगाड़ा बजाती हुई नजर आई. पारंपरिक परिधान में एक साथ बड़ी संख्या में शामिल छात्राओं का नृत्य देखते ही बन रहा था.