14वीं JPSC फर्जीवाड़ा:

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी बुद्धेश्वर भगत को बेल देने से कोर्ट का इनकार, सत्यपाल सिंह की भी याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी बुद्धेश्वर भगत को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. आरोपी सत्यपाल सिंह को भी अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने इनकार किया.

By : Ark Sahuliyar
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी बुद्धेश्वर भगत को बेल देने से कोर्ट का इनकार, सत्यपाल सिंह की भी याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी बुद्धेश्वर भगत को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. आरोपी सत्यपाल सिंह को भी अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने इनकार किया. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने दोनों याचिका खारिज कर दी. सीआईडी ने 5 अगस्त 2026 को बुद्धेश्वर भगत को गिरफ्तार किया था. सीआईडी की पूछताछ में बुद्धेश्वर ने कई राज खोले है. अपने बयान में बुद्धेश्वर ने दावा किया कि अभय तिवारी ने पैसे लेकर अभ्यर्थियों का चयन कराने की बात कही थी. जिसके बाद अभ्यर्थियों से संपर्क करने और उन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी बुद्धेश्वर को सौंपी गई. 

बुद्धेश्वर साल 2008 से नामकुम स्थित NHM कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. वह नौकरी के साथ-साथ जमीन की खरीद-बिक्री का काम भी करता था. इसी दौरान साल 2022-23 में उसकी मुलाकात अभय कुमार तिवारी से हुई. अभय तिवारी NHM में आउटसोर्सिंग का काम लेने के सिलसिले में आया था. बाद में दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया. वहीं, सत्यपाल सिंह को सीआईडी ने आरोपी  बनाया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगायी थी. उसपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. 

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परिक्षा गड़बड़ी: मास्टरमाइंड अभय तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली सुनवाई 24 सितंबर को 

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.