दहेज का खौफनाक रुप, बाइक न मिलने पर बीवी को जान से मार कर गंगा में बहाया, 20 दिन के बाद मिला शव

By : Jeevan Verma
दहेज का खौफनाक रुप, बाइक न मिलने पर बीवी को जान से मार कर गंगा में बहाया, 20 दिन के बाद मिला शव

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला की हत्या कर गंगा नदी में बहा दिया गया है. बताया जा रहा है कि दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर शख्स ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली. मृतक की पहचान 22 वर्षीय निशा कुमारी के रुप में की जा रही है. बताया जा रहा है कि 10 नवंबर को युवती की हत्या कर कपड़े में लपेट कर गंगा नदी में फेक दिया गया. 20 दिन बाद जब लाश मिली तो मामले का खुलासा हुआ. 
बिहार के बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के 22 साल की निसा कुमारी की हत्या दहेज की वजह से कर दी गई. बताया जा रहा है कि दहेज में बाइक न मिलने के वजह से 10 नवंबर को ससुराल वालों ने जान से मार दिया. हत्या करने के बाद पति रोहित और उसके परिवार वालों ने शव को बिछावन में ही लपेट कर रस्सी से बांध कर कार से शव को 8 किमी लेजाकर गंगा नदी में फेंक दिया. 

घटना घटने के 20 दिन के बाद गंगा के उथले पानी में जब शव को देखा गया तो लाश को बाहर निकाला गया. असपताल में युवती के माता पिता ने निशा कुमारी को पहचान लिया. शव मिलने के बाद पूरा मामला ही बदल गया. पुलिस छानबीन के बाद जांच तेज कर दी है. 

निशा के पिता ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है. उन्हे एक साल से दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था. कभी पैसे तो कभी सामान की डिमांड की जा रही थी. पिता ने बताया कि जून 2023 में उसने अपनी बेटी की शादी रोहित से की थी. 10 नवंबर तक मुखराम की अपनी बेटी से बात होती रही थी. 11 नवंबर को अचानक से रोहित ने फोन पर कहा कि निशा घर से भाग गई है. वहीं 17 नवंबर को दूसरी कहानी सुनाई कि निसा फांसी लगा ली है और शव को जला दिया गया है. इसी बात पर शक के आधार पर सिंघौल थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने अपना जांच शुरु कर दी है. 

एसपी मनीष के अनुसार पुलिस ने निशा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. इसी में शव छुपाने व गंगा में फेंकने की बात सामने आई. आरोपी ने बताया कि घर वालों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया और सूबूत मिटाने के लिए लाश को नदी में फेंक दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है. 

ये भी पढ़ेंः- पेट के हर समस्या से निजात दिला सकती है कच्ची हल्दी! ये लोग बरतें सावधानी..

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य