छात्रा से दुष्कर्म

छात्रा से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी अंशु कुमार को आजीवन कारावास की सजा

लगाया गया 60 हजार रुपए का जुर्माना 

By : Ark Sahuliyar
छात्रा से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी अंशु कुमार को आजीवन कारावास की सजा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
छात्रा से दुष्कर्म करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के साथ ST-SC ACT के 3(2)(v) में आरोपी अंशु कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही सभी अलग-अलग धाराओं में कुल 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. मामला साल 2023 में रांची के बरियातू थाना क्षेत्र का है. आरोपी अंशु बहला-फुसला कर छात्रा को हजारीबाग ले गया था. जिसको लेकर 7 मार्च 2023 को मृतिका के परिजन ने गुमशुदगी की प्राथमिकी बरियातू थाना में दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के अनुसार 4 मार्च 2023 को छात्रा स्कूल गई थी, जो लौटने ने क्रम में लापता हो गई थी. मामले को लेकर पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से छात्रा को हजारीबाग से बरामद किया. जिसके कुछ बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजन सिद्धार्थ सिंह ने छात्रा की मां समेत 6 गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए कठोर सजा सुनाई है. AJC- II की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. 

यह भी पढ़ें- पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने मुस्तफा अंसारी को सुनाई 10 साल की सजा, लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना 

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा