उधार के 5 लाख ने ली जान! खाने में जहर देकर दोस्त की हत्या का सनसनीखेज आरोप, इलाके में मचा हड़कंप

भागलपुर के शाहकुंड में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर किन्नर सुनील उर्फ गनिया देवी की जहर देकर हत्या का आरोप लगा है। पैसे मांगने पर कथित रूप से दोस्त ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।<br/>

By : sawan kumar
उधार के 5 लाख ने ली जान! खाने में जहर देकर दोस्त की हत्या का सनसनीखेज आरोप, इलाके में मचा हड़कंप

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शंभू भगत / भागलपुर -   भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुलनी गांव में दोस्ती और पैसों के लेन-देन से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किन्नर सुनील मंडल, जो किन्नर समुदाय में शामिल होने के बाद गनिया देवी के नाम से जाना जाता था, की जहर देकर हत्या करने का आरोप उसके ही दोस्त प्रदीप यादव पर लगा है। बताया जा रहा है कि सुनील ने अपने दोस्त प्रदीप यादव को घर बनाने के लिए करीब पांच लाख रुपये उधार दिए थे। लंबे समय तक पैसे वापस न मिलने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला तनावपूर्ण हो गया।

हाइलाइट्स - 

  • शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुलनी गांव में सनसनीखेज वारदात
  • 5 लाख रुपये कर्ज लौटाने को लेकर हत्या का आरोप
  • दोस्त प्रदीप यादव पर जहर देकर मारने का आरोप
  • गले से सोने की चेन छीनने की भी बात सामने आई
  • मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

खाने में जहर मिलाकर हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार, जब सुनील ने अपने दिए हुए पांच लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोपी प्रदीप यादव ने कथित तौर पर साजिश रचते हुए खाने में जहर मिलाकर उसे खिला दिया। आरोप यह भी है कि घटना के दौरान सुनील के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। जहर देने के बाद आरोपी सुनील को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर सुनील ने परिजनों को बताया कि उसे प्रदीप यादव ने जहर दिया है, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और स्थिति गंभीर हो गई।

अस्पताल में मौत, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने आनन-फानन में सुनील को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही शाहकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपों के आधार पर छानबीन की जा रही है और फरार आरोपी प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले ने इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है।
 

इसे भी पढ़ें - बिहार को रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी सौगात, किऊल-झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी

संबंधित सामग्री

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बिहार में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

बिहार में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। 

बाढ़ में वायरल हुईं शाहकुंड की सीओ, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा रहीं राहत, लोग बोले ट्रैक्टर वाली मैडम

बाढ़ में वायरल हुईं शाहकुंड की सीओ, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा रहीं राहत, लोग बोले ट्रैक्टर वाली मैडम

भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। गांव की सड़कें पानी में डूब गई हैं। 

ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा मासूम 

ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा मासूम 

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई