BIHAR ELECTION: राजनीति में पैसे व पढ़ाई का दबदबा तो बढ़ा पर नैतिकता में आई गिरावट, हलफनामें से सामने आई जानकारी

By : Jeevan Verma
BIHAR ELECTION: राजनीति में पैसे व पढ़ाई का दबदबा तो बढ़ा पर नैतिकता में आई गिरावट, हलफनामें से सामने आई जानकारी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार विधानसभा से पहले राजनीतिक माहौल पुरी तरह से गरमा गया है. दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच ने उम्मीदवारों के हलफनामें का विश्लेषण किया और एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें से कई हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार 1314 में से 1303 उम्मीदवारों के हलफनामों की जांच की गई इनमें से 423 यानी 32% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 354 उम्मीदवार (27%) पर हत्या, बलात्कार, महिला उत्पीड़न जैसी गंभीर आपराधिक केस हैं. 

इन उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा आपराधिक केस?
रिपोर्ट के अनुसार लगभग हर पार्टी मे ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरजेडी के 70 में से 53, बीजेपी के 48 में से 31 कांग्रेस के 23 में से 15, जेडीयू के 57 में से 22 उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज है. वहीं सीपीआई व सीपीएम जैसे वामदल में सभी उम्मीदवार किसी न किसी रुप से आपराधिक मामले में संलग्न हैं. ये आंकड़े पार्टियों के छवि पर सवाल तो उठाते ही हैं साथ में इससे ये भी साफ जाहिर होता है कि अब चुनाव लड़ने के लिए साफ सुथरा रिकार्ड होना शायद प्राथमिकता ही रह गई है. 

पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी नहीं हैं अपराध में पीछे
ADR की रिपोर्ट सिर्फ अपराध तक ही सीमित नहीं है बल्कि उम्मीदवारों की आर्थिक औऱ शैक्षणिक स्थिति का भी खुलासा किया गया है. 1303 में से 519 उम्मीदवार करोड़पति हैं, वहीं, 651 उम्मीदवार (50%) स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि राजनीति में पैसे व पढ़ाई का दबदबा तो बढ़ा है साथ ही नैतिकता व साफ छवि में कमी भी देखी गई है. 

ADR क्यों है ये जरूरी?
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) एक स्वतंत्र संगठन है, जिसकी स्थापना 1999 में की गई थी. इसका एक ही मकसद है चुनावों में पारदर्शिता लाना और जनता को अपने उम्मीदवारों की सच्ची जानकारी साझा करना. एडीआर के द्वारा कैंडिडेट के हलफनामें का विश्लेषण कर जनता को बताती है, कि कौन अपराधी है, किसके पास कितनी संपत्ति है, कौन कितना पढ़ा लिखा है. यह संगठन लोकतंत्र को मजबूत बनाता है. 

ये भी पढ़ेंः-ब्रेकअप हो गया है सर छुट्टी चाहिए.. इमेल देखते ही बॉस ने दे दी इतने दिन की छुट्टी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य