JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी
एक्सक्लूसिव

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी समेत 2 को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी समेत 2 को कोर्ट का झटका मिला है.

By : Ark Sahuliyar
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी समेत 2 को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी समेत 2 को कोर्ट का झटका मिला है. अभय तिवारी और आरोपी समीर कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. अभय तिवारी ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी. वह 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में भी आरोपी है. 22 जुलाई को सीआईडी ने अभय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

अभय तिवारी की पत्नी और भाई भी आरोपी 
मामले में अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी भी आरोपी हैं. सभी आरोपी जेल में बंद हैं. अभय तिवारी जेपीएससी की परीक्षा का संचालन किए TDPL एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर थे. खाद्य आपूर्ति विभाग में पदस्थापित अभय जेपीएससी और JSSC की कई परीक्षा पास कर चुका है. वह जेपीएससी और जेपीएससी सीजीएल परिक्षा की गड़बड़ी मामले का मास्टरमाइंड है. सीआईडी की टीम मामले की जांच कर रही है.

अब तक 37 आरोपियों की गिरफ्तारी 
 किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है, कितने पैसे की लेनदेन हुई है, इन सब की जांच सीआईडी कर रही है. जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में अब तक 37 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सफल अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक और परिक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है. आरोपियों से हुई पूछताछ में सीआईडी को कई अहम जानकारी मिली है. 

यह भी पढ़ें- IMA ने काला-बिल्ला प्रदर्शन की तिथियों को आगे बढ़ाया, 9 और 10 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन 

संबंधित सामग्री

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

वही प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया की- युवक कहीं भी दिखे तो स्थानीय पुलिस स्टेशन या हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना दें

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इन भवनों का निर्माण कराया जा रहा - विधायक

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र,  प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र, प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लगाई फरियाद, बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी को सुनाई आपबीती