शिलान्यास

रामगढ़ सांडी से पटेल चौक, रांची रोड, थाना चौक व बिजुलिया तक जाने वाले लगभग 13 किमी जर्जर लंबे पथ का होगा जीर्णोद्धार

विधायक ममता देवी ने शिलान्यास कर कहा- यह सड़क रामगढ़ की जीवनरेखा और रामगढ़ की आत्मा है

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
रामगढ़ सांडी से पटेल चौक, रांची रोड, थाना चौक व बिजुलिया तक जाने वाले लगभग 13 किमी जर्जर लंबे पथ का होगा जीर्णोद्धार

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ सांडी से पटेल चौक, रांची रोड, थाना चौक व बिजुलिया तक जाने वाले लगभग 13 किलो मीटर जर्जर हो चुके लंबे पथ के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ममता देवी ने शिलान्यास किया और कहा कि यह सड़क रामगढ़ की जीवनरेखा और "रामगढ़ की आत्मा" है. यह पथ लंबे समय से जर्जर स्थिति में रहने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

इस क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर कई महीनों से विधायक श्रीमती ममता देवी जी को ज्ञापन एवं मांग पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया जा रहा था. 
जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ममता देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का मामला रखा और लगातार पहल की. जिसका परिणाम है कि आज इस मुख्य पथ के मरम्मति कार्य का शुभारंभ हुआ.

शिलान्यास के अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा कि  यह सड़क रामगढ़ की जीवनरेखा और "रामगढ़ की आत्मा" है .इस महत्वपूर्ण मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण वर्षों से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. जनभावनाओं और क्षेत्र की

आवश्यकता को देखते हुए इस सड़क के निर्माण का विषय माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के समक्ष रखा तथा लगातार प्रयास किया. आज उन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है.

इस सड़क के निर्माण से रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी.

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी.इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी मुंडा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, वार्ड पार्षद रमेश प्रसाद कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, संजय साव,दिनेश मुंडा,अमित महतो,राजकुमार यादव, तारिक अनवर,शहजाद खान, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी,  वरिष्ठ राजद नेता रमेश प्रसाद यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सी पी संतन,योगेंद्र साहू,भीम साहू, बीरेन  सिंह,यमुना साहू, रामेश्वर महतो,महेश यादव,रूपेंद्र महतो,जय कुमार अग्रवाल, गौरीशंकर महतो, मनोज पुजहर,नंदकिशोर बेदीया,गोपाल मुंडा, बनी सिंह गांधी, गगन करमाली,भारत महतो, टिंकू खान, आजाद सिंह,परमानंद सिंह, डब्ल्यू महतो,गुलाम सरवर, कौसर राजा, लखेश्वर महतो,अब्दुल लतीफ,तस्लीम अहमद इत्यादि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, खरसावां थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

संबंधित सामग्री

झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए करें: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चुराए

जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चुराए

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के साथ चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है

ग्रामीणों तक समय पर पहुंचे नल का जल, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं - मंत्री योगेंद्र प्रसाद

ग्रामीणों तक समय पर पहुंचे नल का जल, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं - मंत्री योगेंद्र प्रसाद

बेतला में जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के निर्देश

पंडरा के विकासनगर में एक बच्चे के गले से सोने के लॉकेट की छिनतई,  इलाके में दहशत का माहौल 

पंडरा के विकासनगर में एक बच्चे के गले से सोने के लॉकेट की छिनतई,  इलाके में दहशत का माहौल 

पंडरा थाना क्षेत्र के विकासनगर में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीनकर बदमाश फरार हो गया.

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

वही प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया की- युवक कहीं भी दिखे तो स्थानीय पुलिस स्टेशन या हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना दें