न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: बिहार के रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी 21 वर्षीय नीतीश कुमार, पिता मनोज राम, बीती रात से हुसैनाबाद से लापता हैं. परिजनों के अनुसार नीतीश कुमार हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के पास मैदान मे काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने के लिए आया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है. परिजनों ने मामले की सूचना हुसैनाबाद थाना पुलिस को दी है. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि फोटो मे दिखने वाला युवक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें. परिजन संपर्क नंबर. 6355002176, 9973191250, वहीं प्रशासन ने भी लोगो से अपील किया है कि ये युवक कहीं भी दिखे तो स्थानीय पुलिस स्टेशन या हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना दे.
यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास