उत्पाद विभाग की छापेमारी

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, खरसावां थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

19 लीटर चुलाई शराब जब्त करने के साथ 2,100 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, खरसावां थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 को उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान खरसावां थाना अंतर्गत बरजूडीह एवं गांगुडीह में अवैध रूप से संचालित दो चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया. छापामारी के क्रम में कुल 19 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि लगभग 2,100 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया.

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है. संबंधित शराब भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा. विशेष रूप से आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कर. हेतु संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें.

यह भी पढ़ें: पदमा में गैरेज से हुई चोरी का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

संबंधित सामग्री

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

वही प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया की- युवक कहीं भी दिखे तो स्थानीय पुलिस स्टेशन या हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना दें

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इन भवनों का निर्माण कराया जा रहा - विधायक

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र,  प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र, प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लगाई फरियाद, बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी को सुनाई आपबीती