बेखौफ अपराधियों ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 50 हजार लूटे, फिर मार दी गोली

By : News11 Bharat
बेखौफ अपराधियों ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 50 हजार लूटे, फिर मार दी गोली

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 50 हजार की लूट हुई है. विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पीएससी में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान दिगंबर कुमार (30) रामकृष्णपुर गंज का रहने वाला है. घायल युवक आरोही फाइनेंस कंपनी दलसिंहसराय में काम करता था. बाइक सवार 3 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत के शाहपुर वार्ड 13 की है. 

घायल दिगंबर ने बताया हर महीना लोन की राशि वसूल करने के लिए बसौना गांव आता हूं. पिछले महीने कलेक्शन के दौरान गांव के ही गुंजन कुमार से कहासुनी हुई थी. देख लेने की धमकी दी गई थी.आज कलेक्शन के बाद ऑफिस लौट रहा था. गुंजन ने मुझे गोली मार दी. इसके बाद मेरे पास जितने भी रुपए थे, जेब से निकालकर फरार हो गया. तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. रकम 50 हजार के आसपास होगी, काउंट नहीं किया था. गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिए जाने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सकता है. इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में भू-माफियाओं की दबंगई! रंगदारी नहीं देने पर घर की चहारदीवारी गिराई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य