न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रातु थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. करमा पूजा के मौके पर घर लौटने के दौरान युवती के साथ चटकपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी. युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि युवती 22 सितंबर की रात अपनी नानी के घर आई थी. करमा पूजा के मौके पर घर लौटने के दौरान जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. रातु थाना की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- 29 सितंबर को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें पूरी डिटेल्स