CBI की कार्रवाई

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

By : Dipali Kumari
बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में आज शुक्रवार सुबह धनबाद सीबीआई की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की. इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में पहुंची सीबीआई की टीम ने सुबह लगभग 11:30 बजे छापेमारी कर CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा. दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

यह पूरा मामला सेवामुक्त हुए एक कर्मचारी के बकाया भुगतान से जुड़ा हुआ है. परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत और जनता नगर निवासी रसूल जमा सात माह पूर्व ही अपनी सेवा से अवकाश प्राप्त कर चुके थे. सेवानिवृत्ति के इतने महीनों बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन की राशि का भुगतान अटका हुआ था. आरोप है कि इस भुगतान को जल्द से जल्द कराने के एवज में दोनों डीलिंग क्लर्क उनसे लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे.
परेशान होकर पीड़ित रसूल जमा ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत धनबाद सीबीआई से की. शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. शुक्रवार को जैसे ही पूर्व कर्मचारी रसूल जमा ने आरोपी क्लर्कों को रिश्वत की तय रकम 18 हजार रुपये सौंपी, वैसे ही पास में ही मुस्तैद सीबीआई की टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया. सीबीआई की इस अचानक हुई कार्रवाई से परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इसे भी पढ़ें: मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.