Sunday, Sep 8 2024 | Time 09:08 Hrs(IST)
 logo img
  • केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » गढ़वा


गढ़वा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

गढ़वा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में की गई. समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न की गई. मुहर्रम पर्व के जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त, शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला. विभिन्न प्रखंडों से आए विभिन्न समुदायों के कई लोगों ने बारी-बारी से मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर पर्व के आयोजन के संबंध में जुलूस निकालने के लिए रूट चार्ट, विधि-व्यवस्था व अन्य बातों से जिले के वरीय पदाधिकारियों व अन्य उपस्थित लोगों को अवगत कराया. लोगों ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु अपने-अपने संबंधित थाना प्रभारियों, जनप्रतिनिधि एवं मुहर्रम पर्व के आयोजकों के बीच शांति समिति की बैठक संपन्न की जा चुकी हैं. 

 

बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न एहतियातों को लेकर प्रकाश डाला गया. किसी भी परिस्थिति में किसी तरह के भड़काऊ भाषण व भड़काऊ गानें, जो किसी भी जाति/धर्म को ठेंस पहुचाये, को न बजाने की सख्त हिदायत की गई, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हो. लोगों को किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहने को कहा गया. साथ ही अफवाहों को फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई. सभी को विशेषकर सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की बात कही गई. आपत्तिजनक फोटो अथवा वीडियो आदि को सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित-प्रसारित नहीं करने एवं इसकी सूचना सीधे रुप से संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारियों अथवा जिले के वरीय पदाधिकारी को देने की बात कही गई. सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार मोहर्रम पर्व मनाने की बात विभिन्न मोहर्रम कमेटी के सदस्यों, समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा मनाने की सहमति जताई गई. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय गढ़वा द्वारा लॉ एंड ऑर्डर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई. 

 

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी. किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट व तथ्यों को नहीं फैलाने की बात कही गई. ऐसे किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट अथवा तथ्यों को सोशल मीडिया साइट पर प्रचारित-प्रसारित ना करके संबंधित जिम्मेवार पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुप से सूचित करने की बात कही गई. भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई. मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना रखते हुए मनाने की अपील की गई. 

 

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा सभी की बातों को सुनते हुए लोगों को शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की शुभकामनाएं दी गई. निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ हैं. उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य नहीं कर पाए. प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी. पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए मनाने की बात कही गई.आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए यातायात नियत्रंण, शहरों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, समयानुसार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों को निदेशित किया गया. मुहर्रम पर्व की हार्दिक शुभेच्छाओं के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई.

 

बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद की अध्यक्ष शांति देवी, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार, जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारीगण, जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, माननीय विधायक के प्रतिनिधिगण, गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थें.
अधिक खबरें
गढ़वा जिले के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगो को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,पंचायत की सभी काम हुई ठप
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:38 PM

गढ़वा में झारखंड पंचायत सचिव राँची के बैनर तले दो माँगो को लेकर पंचायत सचिव गढ़वा पुराना समाहरणालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गएं हैं

झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है जनता का विश्वास : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:34 PM

गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

झारखंड में 24 साल में पहली बार में बनी है गरीब गुरबों की सरकार: मंत्री
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:28 PM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद 24 साल में पहली बार राज्य में गरीब गुरबों व झारखंड वासियों की सरकार बनी है. जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है,

Janmashtami: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में 32 मन ठोस सोने के राधा कृष्ण की मूर्ति, प्राचीन काल और UP से जुड़ा हैं इतिहास!
अगस्त 26, 2024 | 26 Aug 2024 | 9:55 AM

झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में मंदिर का इतिहास नगर उंटारी राज परिवारों से जुड़ा है. झारखण्ड राज्य के उत्तर पश्चिम में स्थित गढ़वा जिला छोटानागपुर का एक अहम हिस्सा रहा है. इस जिले से झारखण्ड राज्य के पलामू जिले और अन्य तीन राज्यों जैसे बिहार के रोहतास, उत्तर प्रदेश का सोनभद्र और छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिले की सीमाएं लगती हैं.

जन्माष्टमी विशेष: झारखंड में विराजमान हैं 32 मन सोने के भगवान मनमोहन मुरलीवाला, भक्तों की लगती है कतार
अगस्त 24, 2024 | 24 Aug 2024 | 3:19 PM

नगर उंटारी राज्य के राजा भवानी सिंह की धर्मपत्नी रानी शिवमणि कुंवर थी. रानी शिवमणि कुंवर बाल विधवा और निसंतान भी थी. 1778 ईस्वी में भारत में मुगलों का साम्राज्य हुआ करता था और उसी दौर में अंग्रेज भी हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने के लिये संघर्ष कर रहे थे. उसी समय रानी शिवमणि कुंवर नगर उंटारी राज्य की रानी बनी.