Tuesday, Mar 11 2025 | Time 12:32 Hrs(IST)
  • Reel बनाना युवक को पड़ा भारी! चलती ट्रेन की खिड़की से 1 मिनट तक लटका रहा शख्स और फिर
  • बार-बार ठप हुआ सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म, ऐसे कंडीशन में होते है ये नुकसान
  • तमाड़ में 6 दिवसीय जनजातीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
  • Job Alert: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 10वीं उम्मीदवार कर सकते है आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए किस रूट पर चलेगी ट्रेन
  • तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी
  • डर के आगे जीत है, सेलिब्रेशन के माहौल में दादी फ्लेयर गन से मचाया हंगामा, देखें Viral Video
  • पलामू: विश्रामपुर पूर्वी क्षेत्र के श्रीरामनवमी पूजा महासमिति का बैठक संपन्न
  • होली पर गुब्बारे फेंकना बन सकता है आपकी परेशानी का कारण, जानें सजा और जुर्माना
  • Chandra Grahan 2025: जानें कैसे बच सकते है ग्रहण के अशुभ प्रभावों से, करें ये उपाय
  • रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
  • रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
झारखंड


दीपाटोली सेना छावनी में पूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

दीपाटोली सेना छावनी में पूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भारतीय सेना द्वारा दीपाटोली सैन्य स्टेशन में एक पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की गईं. रैली के तहत निःशुल्क चिकित्सा जाँच, भूमि संबंधी मामलों में सहायता, बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी मामलों में सहायता, सीएसडी, आधार कार्ड तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं. इस मौके पर बड़ी संख्या में रिटायर्ड आर्मी के परिजन एवं रिटायर्ड आर्मी उपस्थित रहे.

 


 

रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग कॉकरेल डिवीजन ने राष्ट्र के प्रति पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की अमूल्य सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया. देश के लिए उनके बलिदानों की सराहना करते हुए, उन्होंने उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण समर्थन जारी रखने के लिए प्रेरित किया. रैली में वीर नारियों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं विकलांग सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा उनके शिकायतों का नियमित संपर्क एवं त्वरित समाधान करने का संकल्प दोहराया गया.

 


 

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण ने अपने मेमोरी को साझा करते हुए कहा कि कई ऐसी यादें हैं जिसे याद करते हुए सुखद अनुभूति होती है. कई बार विदेश में भी जाने का मौका मिला.

 

वही वहां कैंप में ही कई सहायता केंद्र जो रिटायर्ड आर्मी के द्वारा ही लगाए गए थे. उन्होंने बताया कि उनका समूह चलता है, जिसमें 2000 से अधिक रिटायर्ड आर्मी जुड़े हैं. उनके सहायता केंद्र से पूरे राज्य भर के रिटायर्ड जवान एवं परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाते हैं. चाहे वह स्वास्थ्य सुविधाओं की बात हो या फिर जमीन से संबंधित कोई परेशानी हो उनके हर समस्या के समाधान का प्रयास हम सभी करते है.

 


 
अधिक खबरें
गर्मी शुरू होते ही कोल्हान के जंगलों में आग का कहर, धूं-धूं कर जल रहा जंगल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 10:05 AM

गर्मी शुरू होते ही कोल्हान के जंगलों में आग का कहर देखने को मिल रहा है, दलमा के जगल हो या बहरागोड़ा चाकुलिया विभिन्न जंगलों में भीषण आग लग रही है, आग विकराल रूप लेते जा रही है,

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:15 AM

राजधानी रांची के रातु रोड में निर्माण कार्य जारी हैं. ऐसे में कई जगह गड्ढे खुदे पड़े है और बेरीकेडिंग कर उनका घेराव भी किया गया है. सोमवार की देर रात पिलर नंबर 53 के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होके बेरीकेडिंग को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तेजी से बढ़ेगा तापमान! जानिए होली तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 8:04 AM

देश के लगभग पूरे राज्य में अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. झारखंड में भी तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है. प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और तापमान में2-3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई हैं. वहीं, राजधानी में सुबह और रात में हल्की हवा चलती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती हैं लेकिन दोपहर में कड़ा धूप देखने को मिलती है.

कांटाटोली-पुरुलिया रोड के सटे दुकानों में लगी भीषण आग, दो दुकान जलकर हुआ राख
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 10:44 AM

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में कांटाटोली-पुरुलिया रोड के सटे दुकानों में आग लगी है. आग के चपेट में आने से दो दुकानें जलकर राख हो गई है. सूचन मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची है. फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है.

झारखंड की दो लड़कियों ने एक दूसरे से की शादी, घरवाले मारते रहेते थे ताना, थाने में पहुंचा मामला
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 10:34 PM

आज के जमाने में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं किया जाता है. दोनों को हर चीज़ में सामान्य नजरिए से देखा जाता है. आपके ऐसे कई किस्से सुने होंगे कि एक लड़के ने लड़के से ही शादी कर ली, या कसीस लड़की ने लड़की से ही शादी कर ली. ऐसा ही कुछ झारखंड में भी हुआ है. यहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली, जी हां आपने सही सुना. आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते है.