न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर फेरी सेवा की शुरुआत होने जा रही है, जो न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि शहर के परिवहन नेटवर्क में भी एक नई क्रांति लाएगी. दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते (MoU) के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस परियोजना को दिल्ली के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली में पर्यटन के नए क्षेत्र का निर्माण करेगा और जल्द ही लोग इसका लाभ उठा सकेंगे.
यमुना पर फेरी सेवा
दिल्ली में फेरी सेवा की शुरुआत, सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) तक होगी. इससे पर्यटनों को यमुना नदी के सुंदर दृश्य का आनंद लेने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह कहा कि फेरी सेवा के संचालन से दिल्ली में इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा. यह सेवा न केवल पर्यटनों के लिए एक नई आकर्षण का केंद्र बनेगी बल्कि यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा. इस परियोजना से दिल्ली वासियों को एक नया और सस्ता परिवहन विकल्प मिलेगा, जिससे यातायात की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.