Thursday, Feb 6 2025 | Time 06:25 Hrs(IST)
झारखंड » गोड्डा


भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो

प्रिंस यादव/न्यूज11 भारत 


गोड्डा /डेस्कः-जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे बड़े चेहरे चुनावी क्षेत्र में अपने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांग रहे हैं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को महगामा पहुंचा वह गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड-शो किया उनके साथ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे, भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने निशाना साधते हुए कहा यहां कोई मुकाबला नहीं दिखाई दे रहा है, उन्होने कहा इस बार गोड्डा लोकसभा सबसे ज्यादा वोटो से जीती जाएगी इस बार गोड्डा लोकसभा में कहीं कोई मुकाबला नहीं है. निशाना साधते हुए कहा, जिनके पति के बारे में करप्शन का केस चल रहा हो जो कि भारत सरकार ने भी मना ईडी ने इसकी जांच कर रही है.  ब्रिटेन में जिसकी संपत्ति रॉबर्ट बाडरा के जो की पार्लियामेंट में मैंने कहा था जिस पर ईडी जांच कर रही है वह जो अपने पति के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ आज आई थी. लोकसभा गोड्डा मेला मैदान में संयोग से मैं उधर से क्रॉस कर रहा था चुटकी लेते हुए कहा ढाई हजार का भीड़ अगर प्रियंका गांधी की रैली में आए इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि गोड्डा लोकसभा का स्थिति क्या है यह लोकसभा यह सारी कार्यकर्ता विधानसभा के है 27 तारीख को जब योगी जी आएंगे तब पता चलेगा कि गोड्डा लोकसभा में तब पता चलेगा कि गोंडा में कैसी ऐतिहासिक सभा है निशिकांत दुबे ने कहा 2026 में हमें गोड्डा से महागामा रेल से आना है. 2027 में मेरा टारगेट है कि महागामा से रेल से पीरपैंती जाना है जब मेरा 2029 में लोकसभा चुनाव होगा तो सभी को बटेश्वर स्थान रेल से लेकर जाना है यह एक बड़ा टारगेट है.

 


 
अधिक खबरें
डिग्री कॉलेज महागामा में इंटरनेशनल सेमिनार का हुआ शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया उद्घाटन
जनवरी 27, 2025 | 27 Jan 2025 | 8:29 PM

आज डिग्री कॉलेज महागामा में कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह, सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका के अध्यक्षता में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में दो दिवसीय"मल्टीडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार" जिसका थीम "ए ज्योग्राफिकल फोकस ओन स्ट्रेंथिंग ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर फ़ॉर ट्राइबल्स ऑफ झारखंड " है का विधिवत उद्घाटन दीपिका पांडे सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री झारखंड सरकार केउपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सम्पन्न हुआ. यह सेमिनार डिग्री कॉलेज महागामा और आई सी एस डी आर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. सेमिनार में आईसीएसडीआर के डायरेक्टर एन कुमार भी उपस्थित रहे. सेमिनार के कन्वेनर का दायित्व डॉ राहुल कुमार संतोष प्रिंसीपल डिग्री कॉलेज महागामा संभाल रहे हैं.

घरों से सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी में दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जनवरी 12, 2025 | 12 Jan 2025 | 10:39 AM

बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिन एक जनवरी को कुमरडीहा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी कर ली गई थी. जिस संदर्भ में कांड संख्या-03/2025, 07 जनवरी 2025 को धारा 305 बीएनएस सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध दर्ज किया गया.

गोड्डा पुलिस ने ललमटिया गोलीकांड का किया उद्भेदन, मामले पर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
दिसम्बर 07, 2024 | 07 Dec 2024 | 4:26 PM

गोड्डा पुलिस ने ललमटिया गोलीकांड का उद्भेदन किया है. इस मामले में तीन आरोपी को गिरफतार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 02 पिस्टल, 05 देशी कट्टा, 32 गोली, 02 मैगजीन व बम बनाने का सामग्री बरामद किया है.

गोड्डा जिला में सप्लाई पाइप फटने से सड़कों पर आया बाढ़
नवम्बर 21, 2024 | 21 Nov 2024 | 10:14 AM

कहने के लिए भले ही जल ही जीवन है इसे बचा के रखना, जल है तो कल है की बाते सरकार कहती हैं, लेकिन इससे कौन बचाएगा. जहां विभाग और एजेंसियों की लापरवाही से लाखों लीटर पीने का पानी नाली में बह रहा है.

गोड्डा में फंसा राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, ATC ने नहीं दी उड़ान भरने की अनुमति
नवम्बर 15, 2024 | 15 Nov 2024 | 5:16 PM

रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है. एटीसी से क्लीयरेंस न मिल पाने के वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया.