Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:55 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


धुमधाम से गणेशोत्सव हुआ शुरू, गणपति बप्पा मोरेया से गुंज उठा सिमडेगा

धुमधाम से गणेशोत्सव हुआ शुरू, गणपति बप्पा मोरेया से गुंज उठा सिमडेगा

 न्यूज 11 भारत 


सिमडेगा/डेस्क: जिले भर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश का शनिवार से गए पूजन महोत्सव शुरू हुआ.  हर तरफ गणपति बप्पा मोरया से वातावरण गुंजायमान हो गया है. आदिवासी बहुल सिमडेगा में गणेशोत्सव बडे धूमधाम से मनाया जा रहा है.  जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में प्रथम वंदनीय गौरीनंदन की पूजा शनिवार  को हर्षोंल्लास के साथ की गई.  शहर के विभिन्न स्थलों में पंडाल बनाकर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है.  पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.  सभी पंडालों में आचार्यों के द्वारा विधि-विधान पूर्वक गणेश जी की पूजा अर्चना कराई गई.  श्रद्धालु अहले सुबह से ही अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की तैयारी में जुट गए थे.  भक्तों ने लंबोदर महराज को मोदक व केले का विशेष भोग निवेदन किया.  शहर के रामजानकी मंदिर में नव युवक संघ द्वारा विशाल प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजन कर गणेशोत्सव प्रारंभ हुआ.  यह महोत्सव यहां पांच दिनों तक चलेगा.  वहीं नगर भवन परिसर में यूथ क्लब के द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराकर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है.  प्रिंस चौक पूजा पंडाल में भी भव्य तरीके से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके साथ नीचे बाजार, सलडेगा, कुंजनगर सहित कई क्षेत्रों में गणपति की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है.  इस पंडालों में  आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन संपन्न कराया.  जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया.


 


 

अधिक खबरें
सतनदिया नदी उफान पर, थाना प्रभारी ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:18 AM

गारू प्रखंड स्थित सतनदिया नदी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण सतनदिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. इसके कारण नदी में तेज धारा उत्पन्न हो गई है, जिससे इलाके में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है.

20 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:28 AM

गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंगा तट की पावन धरती पर पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

HC ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- सभी स्कूली बसों में महिला शिक्षक या वार्डन रहे
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:21 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने गृह सचिव, महिला बाल विकास सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, रांची उपायुक्त, रांची एसएसपी एवं नगर निगम के आयुक्त को तलब किया है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा के द्वारा बिरहोर बस्ती में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 PM

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से बिरहोर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पैसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के चेहरे पर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिला.