Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:17 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » गढ़वा


गढ़वा पुलिस ने फोरलेन निर्माण करा रही कम्पनी पर गोली चलाने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने फोरलेन निर्माण करा रही कम्पनी पर गोली चलाने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत


गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के मेराल में बीते 11 जुलाई को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य करा रही एमजीसीपीएल कम्पनी पर गोली चलाने वाले अपराधी अमन साहू गिरोह के तीन गुर्गों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया की गिरफ्तार सभी अभियुक्त राजस्थान राज्य के रहने वाला मयंक सिंह उर्फ़ सुनील मिना जो मलेशिया के क्वालामपुर विदेश में रह कर फिरौती लेने के लिए अपने गुर्गे से गोली चलवाकर दहशत फैलाने के लिए घटना का अंजाम दिलाया था. जो गढ़वा पुलिस ने त्वरित अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी टिम गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठन किया और गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय को आज सूचना मिली थी की एक लाल रंग बाइक पर सवार होकर तीन वही अभियुक्त जा रहें हैं. गढ़वा सदर थाना मुख्यालय के फोरलेन के डुमरो से पुलिस की टिम ने तीनों अभियुक्तों को धर दबोच लिया. वहीं इन सभी अभियुक्तों का तार अमन साहू से जुड़ने की पुष्टि गढ़वा पुलिस ने की है. गिरफ्तार अभ्युक्तों में बिक्रम सिंह सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के बुझगा गाँव का रहने वाला है. वहीं दूसरा अभियुक्त सूरज केवट गुमला जिले के पालकोट थाना के कुम्हार टोली पालकोट का रहने वाला है तो वहीं तीसरा अभियुक्त सूरज पासवान गुमला जिले के पालकोट रोड का रहने वाला है. 

 

वहीं पुलिस के पूछताछ के क्रम में तीनों ने गढ़वा जिले के मेराल में फ़ायरिंग की घटना को स्वीकार किया है और मयंक सिंह आशीष एवं मोनू राय के निर्देश पर गोली चलाने की बात कही है.बरामद समान में एक लाल रंग का आर-15,एक वीवो का मोबाइल, छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस गढ़वा नीरज कुमार, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय यशोधरा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधिक्षक चिरंजीवी मंडल, पुलिस अवर निरक्षक सह थाना प्रभारी मेराल थाना विष्णुकांत पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत कुमार, आरक्षी नरेश मांझी, तकनिकी शाखा गढ़वा सुरेन्द्र भगत, तकनिकी शाखा गढ़वा एवं मेराल थाना पुलिस शामिल थे.
अधिक खबरें
गढ़वा जिले के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगो को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,पंचायत की सभी काम हुई ठप
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:38 PM

गढ़वा में झारखंड पंचायत सचिव राँची के बैनर तले दो माँगो को लेकर पंचायत सचिव गढ़वा पुराना समाहरणालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गएं हैं

झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है जनता का विश्वास : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:34 PM

गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

झारखंड में 24 साल में पहली बार में बनी है गरीब गुरबों की सरकार: मंत्री
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:28 PM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद 24 साल में पहली बार राज्य में गरीब गुरबों व झारखंड वासियों की सरकार बनी है. जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है,

Janmashtami: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में 32 मन ठोस सोने के राधा कृष्ण की मूर्ति, प्राचीन काल और UP से जुड़ा हैं इतिहास!
अगस्त 26, 2024 | 26 Aug 2024 | 9:55 AM

झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में मंदिर का इतिहास नगर उंटारी राज परिवारों से जुड़ा है. झारखण्ड राज्य के उत्तर पश्चिम में स्थित गढ़वा जिला छोटानागपुर का एक अहम हिस्सा रहा है. इस जिले से झारखण्ड राज्य के पलामू जिले और अन्य तीन राज्यों जैसे बिहार के रोहतास, उत्तर प्रदेश का सोनभद्र और छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिले की सीमाएं लगती हैं.

जन्माष्टमी विशेष: झारखंड में विराजमान हैं 32 मन सोने के भगवान मनमोहन मुरलीवाला, भक्तों की लगती है कतार
अगस्त 24, 2024 | 24 Aug 2024 | 3:19 PM

नगर उंटारी राज्य के राजा भवानी सिंह की धर्मपत्नी रानी शिवमणि कुंवर थी. रानी शिवमणि कुंवर बाल विधवा और निसंतान भी थी. 1778 ईस्वी में भारत में मुगलों का साम्राज्य हुआ करता था और उसी दौर में अंग्रेज भी हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने के लिये संघर्ष कर रहे थे. उसी समय रानी शिवमणि कुंवर नगर उंटारी राज्य की रानी बनी.