प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ( डीएमएएफटी) की राशि से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है और इस योजना से क्षेत्र की जरूरी विकास कार्यों को किया जा रहा है. क्षेत्र के हर इलाके शहर, गांव- कस्बे, गली के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों को राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी योजनान्तर्गत दो विकास योजनाओं की आधारशिला रखने के उपरांत कही.
शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने संयुक्त रूप से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांढ में डीएमएफटी की राशि करीब 2 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि से ग्राम सांढ के दुफेड़वा आम बैजनाथ महतो के घर से धर्मेंद्र प्रसाद के घर होते हुए श्मशान घाट तक एवं चैता महतो के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पथ जोधी महतो के घर तक पीसीसी पर निर्माण कार्य का शिलान्यास और ग्राम गोसाईं बलिया में डीएमएफटी की राशि एक करोड़ 70 हजार की लागत से उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईं बलिया के उन्नयन हेतु विविध कार्य का विधिवत शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया. इस दौरान यहां पहुंचने से पूर्व बड़कागांव चौक और सांढ एवं गोसाईबलिया में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर और ढोल ताशे के साथ जबरदस्त स्वागत किया.
सांढ और गोसाई बलिया दुर्गा मंडप में सांसद ने टेका माथा
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंडप पहुंचकर यहां माथा टेका और माता रानी से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
उक्त मौके पर विशेषरुप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुकुल देव नारायण, संवेदक सह पूर्व मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, सांढ़ पंचायत मुखिया सुलेखा कुमारी, चौपदार बलिया पंचायत मुखिया पूजा कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस उपेन्द्र कुमारी, भाजपा नेता सुमन गिरी , सोहनलाल मेहता, पंसस प्रभु राम, टेकलाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, चन्दन पुरी, सुरेश महतो, सुखदेव महतो, त्रिलोकी महतो, सतीश राम, गिन्नी वर्मा, पूनम कुमारी, जगत नन्द गुप्ता, प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार दांगी, सजंय कुमार, नेहा कुमारी, राजीव रंजन, किन्नू राम, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.