Wednesday, Feb 5 2025 | Time 10:17 Hrs(IST)
  • विश्व कैंसर दिवस पर छेंचा पंचायत के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
  • झारखंड की संतोषी का 38वें नेशनल गेम में जज टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ चयन
  • ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई दोस्ती, देहरादून से पंजाब भागी दो लड़कियां और फिर
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का जल्द ही होगा कमबैक, 8 फरवरी के बाद लौटेगी बर्फीली ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड


1,068 करोड़ रुपए की लागत से झारखंड में बनने वाला है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसा हाईवे, विमानों की भी होगी लैंडिंग

1,068 करोड़ रुपए की लागत से झारखंड में बनने वाला है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसा हाईवे, विमानों की भी होगी लैंडिंग
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में एक ऐसा हाईवे तैयार हो रहा जो उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरह होगा. आपको बता दे कि इस हाईवे पर विमानों की भी लैंडिंग करने की भी योजना बनाई गई गई है. इसके लिए 29 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर 4 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप भी बनेगा. यह हाईवे का निर्माण अप्रैल महीने में शुरू हो जाएगा. इसका निर्माण ढाई साल में पूरा कर दिया जाएगा. यह हाईवे झारखंड को बिहार से जोड़ेगा. इस हाईवे का निर्माण हो जाने के बाद भागलपुर से देवघर की दूरी आप केवल 2 घंटे में पूरी कर सकते है. 

 

1,068 करोड़ रुपए के लागत से बनेगा हाईवे

बिहार के कहलगांव स्थित एकचारी से महगामा तक फोरलेन का टेंडर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने निकाल दिया है. इस सड़क का टेंडर फ़रवरी महीने में फाइनल हो जाएगा. इसके बाद अप्रैल महीने से महगामा-एकचारी फोरलेन का काम शुरू कर दिया जाएगा. इस फोरलेन का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया करवाएगा. यह फोरलेन कुल 29 किलोमीटर लंबा होगा. इसके निर्माण के लिए 1,068 करोड़ रुपए खर्च होने वाले है. 

 

सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का जल्द ही होगा कमबैक, 8 फरवरी के बाद लौटेगी बर्फीली ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 7:35 AM

झारखंड में इस हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला हैं. 8 फरवरी के बाद राज्य के तापमान में भारी गिरावट का अनुमान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा. हालांकि इससे पहले सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध का असर दिखाई देगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती हैं.

पतरातू थाना क्षेत्र में कार और बाइक के बीच टक्कर, 3 लोग घायल
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 10:32 AM

पतरातू थाना अंतर्गत पतरातु डैम के कटुआ कोचा के निकट बाइक और कार के बीच हुई टक्कर से कटिया निवासी बाइक सवार पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि इसी बाइक पर सवार पंच मंदिर निवासी प्रियांशु कुमार और कोतो निवासी पंकज कुमार चोटील हुए हैं.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच की सुविधा, देखें डिटेल्स
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 10:19 PM

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा हेतु रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18611 रांची – वाराणसी एक्सप्रेस में दिनांक 06.02.2025, 07.02.2025, 08.02.2025, 10.02.2025, एवं 11.02.2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

बिजली चोरी के खिलाफ 3716 जगहों पर छापेमारी, 643 बिजली चोरों पर दर्ज हुआ एफआईआर
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 9:51 PM

झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा सम्पूर्ण राज्य में एक साथ विद्युत ऊर्जा के विरूद्ध एक दिवसीय राज्यव्यापी छापामारी की गई. विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों के विरूद्ध मंगलवार (4 फरवरी) को प्रातः 8:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक अविनाश कुमार, भा०प्र०से० अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक, झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के अनुमोदन उपरान्त मुख्यालय के ए०पी०टी० द्वारा राज्य स्तरीय छापामारी अभियान का संचालन सम्पन्न कराया गया. इस सघन छापामारी अभियान में मुख्यालय के द्वारा गठित 117 टीमों में सभी क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारी सम्मिलित थे.

बहरागोड़ा में माघी रथ यात्रा आयोजित, उमड़ी भक्तों की भीड़
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 9:27 PM

बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत खामार गांव में मंगलवार से 7 दिवशीय माघी रथ यात्रा शुरू हुआ. शाम को पुजारी शंकर प्रसाद कर के द्वारा सुसज्जित रथ को पूजा अर्चना करके जग्गनाथ मंदिर में विशेष पूजा किया गया. उसके बाद बलभद्र, प्रभु जग्गनाथ, बहन सुभद्रा ने रथ पर विराजमान होकर मौसीबाड़ी के लिए दिकबर्दा गांव होते हुए रथ को ले जाया गया. जहां सर्गिय कृष्णा चंद्र त्रिपाठी के घरेलू मंदिर ( मौसीबाड़ी ) में प्रवेश किये. यह रथयात्रा 9 दिनों तक होता है.