न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों के स्थानान्तरण/पदस्थापन एवं सेवानिवृति के फलस्वरुप पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), झारखंड, रांची तथा पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट) झारखंड,रांची का पद रिक्त हो गया है. इस वजह से मनोज कौशिक पुलिस महानिरीक्षक झारखंड, रांची और नौशाद आलम अंसारी पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्मिक झारखंड,रांची को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है.