Friday, Apr 25 2025 | Time 04:39 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची के ओरमांझी में हुए अशेश्वर महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित दो अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और कुल्हाड़ी भी बरामद की है. 





 


बता दें, यह पूरा मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र का है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. पति की हत्या करने के आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को श्मशान घाट के सामने फेंक दिया था. उसके बाद उसने खुद थाने पहुंचकर पति के लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसपर गहनता से छानबीन और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के साथ एक अन्य को गिरफ्तार किया. 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी और उसके पति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था जिससे परेशान होकर पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची. गिरफ्तार तीन लोगों में सीता देवी, सनोज कुमार और प्रेमनाथ महतो के नाम शामिल है. 

 

 

अधिक खबरें
झारखंड आन्दोलनकारी सह पुर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में हुए घायल, TMH में करवाए गए भर्ती
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:46 AM

झारखंड के आन्दोलनकारी और पुर्व के सांसद रहे शैलेंद्र महतों और उनकी पत्नी की आभा महतो जो कि भाजपा से पुर्व सांसद भी रह चुकी है.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष ने कहा- सरकार के हर उठाए गए कदम में रहेगा समर्थन
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:25 PM

केंद्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है करीब ये बैठक दो घंटे तक चली है, इसमें सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में कहा है कि पहलगाम के इस आतंकी घटने के खिलाफ सरकार जो भी कदम उठाएगी उसमें

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने सोवरन कॉमटेड्र प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध दर्ज कांड का किया समीक्षा
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:10 PM

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने आज दिनांक-24.04.2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार में सोवरन कॉमटेड्र प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध दर्ज कांड के संबंध में व्यापक रूप से समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के द्वारा वर्ष 2019 से लंबित कांडों का किया गया समीक्षा
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 7:59 PM

सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची* के द्वारा कांके, नामकुम एवं खरसीदाग थाना में वर्ष 2019 से लंबित कांडों का समीक्षा अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस उपाधीक्षक मु0 प्रथम,

भाजपा प्रवक्ता का बड़ा बयान: ‘झारखंड बन रहा आतंकियों का सुरक्षित अड्डा’
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 7:52 PM

झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की हालिया प्रेस वार्ता पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अजय साह ने आरोप लगाया कि जेएमएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू समाज के समर्थन में कोई स्पष्ट संदेश नहीं दिया गया, बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण की झलक एक बार फिर साफ तौर पर नजर आई.