ट्रंप का झटका! फार्मा पर 100% टैरिफ, भारतीय शेयर बाजार में उड़ा मातम.. ये 5 कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित

By : Mansi Kumari
ट्रंप का झटका! फार्मा पर 100% टैरिफ, भारतीय शेयर बाजार में उड़ा मातम.. ये 5 कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ऐलान ने भारतीय शेयर बाजार में भूचाल ला दिया हैं. गुरुवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ने फार्मा समेत कई सेक्टर पर टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिसमें फार्मा पर 100 फीसदी टैरिफ का फैसला सबसे बड़ा झटका माना जा रहा हैं. इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में साफ दिखाई दे रहा हैं. सेंसेक्स आज 412.67 अंक गिरकर 80,747.01 पर और निफ्टी 115 अंक की कमजोरी के साथ 24,776 पर कारोबार कर रहा हैं. खासकर फार्मा सेक्टर, जो अमेरिका में भारी निवेश और व्यापार करता है, सबसे अधिक प्रभावित हुआ. टैरिफ के असर से भारत की प्रमुख फार्मा कंपनियों के शेयर बिखर गए हैं.

कौन-सी कंपनियों पर पड़ा असर?
Arvindo Pharma 1.91% की गिरावट के साथ 1,076 रुपये पर, Lupin 3% गिरकर 1,918.60 रुपये पर, Sun Pharma 3.8% टूटकर 1,580 रुपये पर और Cipla के शेयर 2% कम होकर कारोबार कर रहे हैं. Strides Pharma Science 6%, Natco Pharma 5%, Biocon 4%, Glenmark Pharma 3.7%, Divi’s Lab 3%, IPCA Labs 2.5% और Zydus Life 2% की गिरावट दर्ज कर रहे हैं. Mankind Pharma में भी 3.3% की कमजोरी आई. बीएसई टॉप 30 शेयरों में सबसे अधिक गिरावट Sun Pharma के शेयर में हुई. इसके अलावा Infosys, Tech Mahindra और Asian Paints समेत 25 अन्य शेयर 2% तक कमजोर हुए, जबकि बाकी के 5 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ के ऐलान के बाद फार्मा सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव हैं. इसके अलावा IT सेक्टर, H-1B वीजा से जुड़ी चिंताओं के चलते 1.3% और हेल्थकेयर सेक्टर 1.5% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. यह स्थिति निवेशकों के लिए चिंता का सबब बन गई है, क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा फार्मा बाजार है और 100% टैरिफ से कंपनियों के निर्यात पर गंभीर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़े: सिर्फ 1 पेस्ट में 3 सुपरहीरो! इस उपाय से चेहरे के अनचाहे बाल होंगे गायब, चमक आ जाए चेहरे पर!
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य