ये 4 राज्य हो जाए सावधान! रफ्तार पकड़ रहा साइक्लोन ‘दित्वा’, कमजोर होते ‘सेन्यार’ का असर भी रहेगा जारी

By : Mansi Kumari
ये 4 राज्य हो जाए सावधान! रफ्तार पकड़ रहा साइक्लोन ‘दित्वा’, कमजोर होते ‘सेन्यार’ का असर भी रहेगा जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दक्षिण भारत के तटीय इलाकों के लिए अगले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. बंगाल की खाड़ी में तेजी से विकसित हो रहा साइक्लोन दित्वा (Ditwah) अब पूरी ताकत के साथ उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा हैं. वहीं, कमजोर पड़ चुका चक्रवात सेन्यार (Senyar) भी अपना बचा-खुचा प्रभाव छोड़ते हुए बारिश की परिस्तिथियां और बढ़ा रहा हैं. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई हैं. 

कैसा रहेगा अगले 4 दिनों का मौसम?
अगले चार दिनों में दक्षिण भारत का मौसम काफी खराब रहने वाला हैं. तमिलनाडु में 27 से 30 नवंबर तक व्यापक भारी बारिश होगी, जबकि 28 और 29 नवंबर को कुछ जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी हैं. दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार तेज बारिश होने का अनुमान है, जिसमें 30 नवंबर को बारिश बेहद तीव्र हो सकती हैं. केरल में 27 से 29 नवंबर के बीच भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को बारिश के संकेत मिले हैं. दक्षिण कर्नाटक में 29 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान लगाया गया हैं. 

वहीं, अंडमान-निकोबार में 27 से 29 नवंबर तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई हैं. इन सभी इलाकों में मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी हैं.

कैसे बन रहा है खतरनाक ‘दित्वा’?
गुरुवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव अचानक संगठित होकर चक्रवात दित्वा में तब्दील हो गया. यह सिस्टम अब श्रीलंका के पोट्टुविल के पास, बट्टिकलोआ से 90 किमी SSE और चेन्नई से करीब 700 किमी SSE में सक्रिय हैं. IMD के मुताबिक, दित्वा उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 30 नवंबर की सुबह उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी-दक्षिण आंध्र तटों के पास समुद्र तक पहुंच जाएगा.

सेन्यार पर क्या अपडेट?
चक्रवात सेन्यार अब काफी कमजोर होकर मलक्का जलडमरूमध्य में सिर्फ एक डिप्रेशन बचा हैं. लगभग 18 km/h की रफ्तार से यह पूर्व की ओर खिसक रहा है, लेकिन इसका बचा हुआ असर दक्षिण भारत में बारिश को और तेज करेगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दित्वा और सेन्यार दक्षिण भारत में व्यापक और भारी बारिश के आसार पैदा कर रहा हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कोहराम! हिमालयी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई