जयपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, एक की मौत

By : Mansi Kumari
जयपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, एक की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने कहर बरपा दिया. एक बेकाबू ऑडी ने कुल 16 लोगों को कुचला हैं. पत्रकार कॉलोनी इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना में 16 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुआ. दमन और दीव नंबर की ऑडी कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ठेलों और थड़ियों पर चढ़ती चली गई. कार करीब 30 मीटर तक ठेलों को रौंदती हुई आगे बढ़ी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 12 से ज्यादा ठेले और थड़ियां पलट गई. सड़क किनारे खड़ी एक कार भी ऑडी की टक्कर से पलट गई. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर लोग समय रहते इधर-उधर न भागते तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. 12 घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं.

दो लोग डिटेन, नशे में होने की आशंका
पुलिस के अनुसार, ऑडी कार में तीन से चार लोग सवार थे. हादसे के बाद पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया हैं. सभी कार सवार जयपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. मुहाना थाने के एसएचओ गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही हैं. कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मुहाना और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर और अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ऑडी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज जारी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! गुमला 3 डिग्री पर ठिठुरा.. IMD ने जारी किया अलर्ट

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य