न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कथित आपत्तिजनत टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बुधवार को गुवाहाटी पुलिस के समक्ष पेश हुए. बता दें कि कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर सीएम हिमंता की पत्नी पर अनैतिक तरीके से धन जमा करने का गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद रिंकी भुइयां ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
असम की राजधानी गुवाहाटी में क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचने से पहले पवन खेड़ा ने मीडियाकर्मियों से बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जो भी बातें कानून सम्मत होंगी उसका वह पालन करेंगे. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने क्राइम ब्रांच में जांच के दौरान पूरा सहयोग किया.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पवन खेड़ा गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने उपस्थित हुए.
यह भी पढ़ें: JMM के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार उपदेश दे रही है