तृणमूल का बंटवारा
एक्सक्लूसिव

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है. चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट को को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया है. वहीं, उनका सिंबल 'फुटबॉल खिलाड़ी' होगा. बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और 'लिफाफा' चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया है. 

'फुटबॉल खिलाड़ी' होगा दीदी का चुनाव चिह्न 
चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ममता बनर्जी द्वारा अधिकृत Form-B के तहत दाखिल नामांकन पत्रों को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' के प्रत्याशी के रूप में मान्यता दी जाएगी. रबीउल आलम चौधरी, नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और असम की नगांव संसदीय सीट से अब्दुल सलाम का नाम इन उम्मीदवारों में शामिल है. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 के वैधानिक नियमों के अधीन इन सभी उम्मीदवारों को 'फुटबॉल खिलाड़ी' चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया है. 

'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' के नाम से जाना जाएगा बागी गुट
वहीं, अरूप रॉय द्वारा अधिकृत फॉर्म-बी के आधार पर नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' के प्रत्याशी के रूप में मान्यता होगी और उनका चुनाव चिह्न 'लिफाफा' के तौर पर दर्ज किया जाएगा. सफिउज्जमान शेख और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से एहतेशमुल हक का नामांकन इसके तहत  किया जाएगा. चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अफसरों को पश्चिम बंगाल की रेजीनगर, नंदीग्राम विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट पर इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting: 25 सितंबर को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 

 

संबंधित सामग्री

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा