दिल्ली: अब आसमान से देखें शहर का पूरा नजारा! पहली बार शुरू हुई हॉट एयर बैलून राइड.. जानें क्या है कीमत

By : Mansi Kumari
दिल्ली: अब आसमान से देखें शहर का पूरा नजारा! पहली बार शुरू हुई हॉट एयर बैलून राइड.. जानें क्या है कीमत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली अब सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों और पॉलिटिकल हलचल के लिए मशहूर नहीं रहेगी, बल्कि अब राजधानी में एडवेंचर टूरिज़्म का नया दौर शुरू हो गया हैं. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत कर राजधानी को रोमांच का नया पता बना दिया हैं. शुक्रवार को यमुना किनारे बने बांसेरा पार्क में इसकी सफल ट्रायल फ्लाइट ने दिल्लीवासियों को एक नया अनुभव देने का रास्ता खोल दिया.

एलजी ने शेयर की खुशखबरी
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्रायल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा से लेकर तकनीक हर मानक पर राइड सफल रही हैं. उन्होंने इसे दिल्ली को “आधुनिक, आकर्षक और एडवेंचर-फ्रेंडली” शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया. एलजी ने कहा कि हॉट एयर बैलून राइड का संचालन एक प्रोफेशनल और क्वालिफाइड टीम करेगी, जहां यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. अब राजधानी के लोग बिना बाहर जाए अपने ही शहर में आसमान से दिल्ली का शानदार नजारा देख सकेंगे.

अन्य जगहों पर भी होगी शुरू
आम जनता के लिए हॉट एयर बैलून राइड्स इस शनिवार से बांसेरा पार्क में उपलब्ध होंगी. इसके बाद जल्द ही ये सेवाएं असीता रिवरफ्रंट, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी शुरू की जाएंगी. यह पहल न केवल दिल्ली के पर्यटन और मनोरंजन क्षेत्रों को बढ़ावा देगी, बल्कि यमुना रिवरफ्रंट को भी आकर्षण का नया केंद्र बनाएगी. DDA का मानना है कि यह एडवेंचर ऐक्टिविटी युवाओं, परिवारों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित होगी.

DDA ने बताया कि जल्द ही यह सेवा असीता रिवरफ्रंट, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे लोकेशंस तक भी बढ़ाई जाएगी. इन जगहों पर बैलून राइड शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली का टूरिज़्म बढ़ेगा, बल्कि यमुना रिवरफ्रंट को भी नया जीवन मिलेगा. परिवारों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यह एक शानदार नया आकर्षण बनेगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में तापमान फिसला
 

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.