दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास एसिड हमला, पीड़िता के हाथ झुलसे

By : Mansi Kumari
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास एसिड हमला, पीड़िता के हाथ झुलसे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर एसिड अटैक किया गया. पुलिस ने बताया कि यह हमला कॉलेज के नज़दीक हुआ, जब पीड़िता अपने कॉलेज जा रही थी. छात्रा अपने चेहरे को बचाने में सफल रही, लेकिन इस दौरान उसके हाथ झुलस गए.

घटना रविवार सुबह लगभग 10 बजे हुई. पुलिस के अनुसार, पीड़िता कॉलेज के रास्ते में थी तभी तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए. आरोपी जितेंद्र, जो मुकुंदपुर का रहने वाला है, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ वहां मौजूद था. आरोप है कि ईशान ने अरमान को एक बोतल दी और अरमान ने उस पर एसिड फेंक दिया. पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जल गए.

पीड़िता और आरोपी का संबंध
पीड़िता ने बताया कि जितेंद्र उसका पीछा कर रहा था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी. पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं. हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथों में चोटें आई है और उनका इलाज किया जा रहा हैं.

पुलिस की जांच और कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर क्राइम टीम और FSL टीम भेजी. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और लोगों से पूछताछ कर रही हैं. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किसी पुराने विवाद के चलते तो नहीं किया गया. पुलिस ने पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं. आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी खोज में जुटी हैं.

यह भी पढ़े: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना को दोहरी चुनौती, कुछ ही मिनटों के अंतर पर हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट समुद्र में क्रैश

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य