भारतीय आसमान में पायलटों की मांग तेज, एयरलाइंस ने भर्ती का गियर किया शिफ्ट

By : Mansi Kumari
भारतीय आसमान में पायलटों की मांग तेज, एयरलाइंस ने भर्ती का गियर किया शिफ्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने पायलटों की भर्ती को लेकर रफ्तार बढ़ा दी हैं. बढ़ते एयरक्राफ्ट बेड़े और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियमों के चलते इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा जैसी एयरलाइंस अब बड़े स्तर पर पायलट हायरिंग की तैयारी में हैं. इंडिगो ने तो हर महीने 100 पायलट भर्ती करने का आंतरिक लक्ष्य तय कर लिया हैं.

FDTL नियम बने भर्ती की बड़ी वजह
DGCA द्वारा लागू किए गए FDTL के नए नियमों के बाद एयरलाइंस पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया हैं. इन नियमों के तहत पायलटों की ड्यूटी, आराम और उड़ान घंटों को लेकर सख्त प्रावधान किए गए हैं. ऐसे में मौजूदा पायलट संख्या कई एयरलाइंस के लिए नाकाफी साबित हो रही हैं. दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो के रोस्टर संकट ने इस कमी को उजागर कर दिया था.

रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो को FDTL नियमों को पूरी तरह लागू करने के लिए 10 फरवरी 2026 तक की छूट दी हैं. इसके बावजूद इंडिगो किसी भी जोखिम में नहीं रहना चाहता. सूत्रों के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में करीब 1000 नए पायलटों की भर्ती करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि भविष्य में फ्लाइट कैंसिलेशन और ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट जैसी स्थिति न बने.

500 नए एयरक्राफ्ट के ऑर्डर की तैयारी
इंडिगो पहले ही 500 नए विमानों का बड़ा ऑर्डर दे चुका हैं. इन विमानों के परिचालन के लिए समय रहते प्रशिक्षित पायलटों की उपलब्धता सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता हैं. इसी रणनीति के तहत हर महीने कम से कम 100 पायलटों की भर्ती का प्लान तैयार किया गया हैं. एयर इंडिया ने भी अपनी भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी हैं. कंपनी 30 वर्ष तक की उम्र वाले युवा ट्रेनी पायलटों को मौका दे रही है, ताकि भविष्य की जरूरतों को पहले से पूरा किया जा सके. एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा भी अपने-अपने विस्तार प्लान के अनुसार पायलटों की संख्या बढ़ा रही हैं.

DGCA की सख्ती बढ़ी 
अब DGCA भी पहले से ज्यादा सतर्क हो गया हैं. सभी एयरलाइंस से उनके एयरक्राफ्ट, दैनिक उड़ानों और पायलट क्रू का विस्तृत रिकॉर्ड मांगा जा रहा हैं. मकसद साफ है यह सुनिश्चित करना कि नए FDTL नियमों के मुताबिक हर एयरलाइन के पास पर्याप्त पायलट उपलब्ध हों. सूत्रों के अनुसार, अगर कहीं पायलटों की कमी सामने आती है और समय रहते उसे पूरा नहीं किया गया, तो DGCA एयरलाइंस को फ्लाइट कटौती के लिए कह सकता हैं. इसका उद्देश्य यात्रियों को अनावश्यक कैंसिलेशन और लंबी देरी से बचाना हैं.

418 एयरक्राफ्ट के साथ देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो दिसंबर में हुई आलोचना के बाद अपनी साख सुधारने में जुटी हैं. कंपनी न तो जरूरत से ज्यादा पायलट रखना चाहती है और न ही पायलटों की कमी के कारण विमानों को ग्राउंड करना. इसी संतुलन के तहत चरणबद्ध भर्ती की रणनीति अपनाई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: रांची: पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य