न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एमी अवॉर्ड्स 2025 में इस बार भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई हैं. मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए हैं. उन्हें यह नॉमिनेशन उनकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए मिला हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत का नाम रोशन किया हैं.
दिलजीत ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, "यह सब आपकी वजह से है इम्तियाज सर. एमी अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट में किया जाएगा." दिलजीत के अलावा फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को भी टीवी फिल्म श्रेणी में नॉमिनेशन मिला हैं. इस तरह यह फिल्म और दिलजीत दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.
फिल्म में 1980 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया हैं. 21 जुलाई 1960 को जन्मे चमकीला बचपन से ही गायक बनने का सपना देखते थे. कपड़ा मिल में काम करते हुए उन्होंने गाने लिखने और गाने की शुरुआत की. उनका पहला हिट गाना ‘ताकुए ते ताकुआ’ ने उन्हें रातोंरात पंजाब का स्टार बना दिया. फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभाई है और ए आर रहमान ने संगीत दिया हैं. दिलजीत की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वह ‘सरदार जी 3’ में नजर आए थे, हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई. अब उनकी अगली फिल्म ‘बॉर्डर’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होने की तैयारी में हैं. इसके अलावा वह इम्तियाज अली के साथ एक पीरियड ड्रामा में भी नजर आएंगे, जिसका टाइटल अभी सामने नहीं आया हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की आखिरी दस्तक! गरजते बादल और झमाझम बारिश से जनजीवन ठप