आईआरसीटीसी का बड़ा बदलाव

PNR अंक बदले दिखें तो चौंकियेगा नहीं! अब नए नम्बरों से शुरू होगा PNR, रेलवे ने क्यों बदला 1986 से चला आ रहा सिस्टम?

2, 4, 6, 8 की जगह 1, 3, 5, 7 से शुरू होगा PNR, पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश की 1230 ट्रेनों को चुना गया है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
PNR अंक बदले दिखें तो चौंकियेगा नहीं! अब नए नम्बरों से शुरू होगा PNR, रेलवे ने क्यों बदला 1986 से चला आ रहा सिस्टम?

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आप जब भी ट्रेन सफर के लिए टिकट बुक कराते हैं, चाहे वह टिकट काउंटर से कराएं या फिर ऑनलाइन, आपको एक पीएनआर नम्बर मिलता है. PNR वह नम्बर होता है जिसमें आपके किसी खास सफर का सारा विवरण होता है. यह पीएनआर आपने अभी तक 2, 4, 6 या फिर 8 अंक से शुरू होते देखा होगा, लेकिन रेलवे पीएनआर नम्बर के शुरुआती नम्बरों को बदलने जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश की 1230 ट्रेनों से इसकी शुरुआत हो रही है, दिसंबर तक देश के सभी जोन के पीएनआर नम्बरों में बदलाव हो जाएगा. . दिसंबर से देश की सभी ट्रेनों के पीएनआर 1, 3, 5 या 7 अंकों से शुरू होंगे

1986 में रेलवे रिजर्वेशन कंप्यूटरीकृत हुआ था. तब से वर्तमान नम्बरों वाली सीरीज ही चल रही है. इन नम्बरों के उसी नम्बर से शुरू होने के पीछे भी वजह है. ये नम्बर डेटाबेस सेंटर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई से जुड़े हैं. दिल्ली डेटाबेस सेंटर का पीएनआर 2, कोलकाता का 6, मुंबई का 8 और चेन्नई का 4 है. पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) में 10 अंक होते हैं. इसके शुरुआती तीन अंकों से ट्रेन के जोन और क्षेत्र की पहचान है. 

रेलवे क्यों कर रहा है यह बदलाव?

रेलवे पीएनआर को लेकर कोई बदलाव नहीं कर रहा है, बल्कि वह अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है. रेलवे ने दशकों पुराने पीआरएस को नए नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम में अपग्रेड कर लिया है. जिससे रेल आरक्षण कार्य की गति काफी बढ़ गई है. काउंटर पर टिकट बनाते समय अप्लीकेशन में कोई गलती होने पर उसमें संशोधन करने, एक ही बार में ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता, किराया, बर्थ की पोजिशन जैसी जानकारी उपलब्ध हो जाती है. पहले यह काम इतने सटीक तरीके से नहीं होता था. लेकि नए अपग्रेड सिस्टम में पुरानी शृंखला के नंबर बाधा बन रहे हैं, इसलिए रेलवे ने यह बदलाव किया है. रेलवे के अनुसार, बदले हुए नम्बरों 1,3 5, 7 से यह काम काफी सटीकता के साथ होता है.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

 

संबंधित सामग्री

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

दीक्षा भूमि एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि धनबाद-गया अप लाइन के खंभा नंबर 316/27 के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कल चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कल चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू के अगुवाई में दोपहर 12 बजे होगा विरोध-प्रदर्शन