आर्थिक असमानता में जमीन आसमान का अंतर! देश के 10% अमीरों के पास दो-तिहाई संपत्ति, 1% के पास 40%

World Inequality 2026 की आंख खोलने वाली कड़वी सच्चाई

By : News11 Bharat
आर्थिक असमानता में जमीन आसमान का अंतर! देश के 10% अमीरों के पास दो-तिहाई संपत्ति, 1% के पास 40%

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2026 ने देश की बड़ी कड़वी सच्चाई को उजागर किया है. यह रिपोर्ट देश में अमीरों और गरीबों के बीच की गहरी होती खाई का सच उजागर कर रही ही. अमीरी गरीबी की असमानता दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा तो है ही आलम यह है कि देश के दो तिहाई से अधिक की सम्पत्ति देश के 10 प्रतिशत अमीरों के पास. इतना ही नहीं देश की 40 प्रतिशत सम्पत्ति तो सिर्फ 1 प्रतिशत रईसों के पास है.

आंकड़ों के हिसाब से देखें तो 10 प्रतिशत लोगों के पास देश की करीब कुल वार्षिक राष्ट्रीय आय का 58 प्रतिशत हिस्सा जा रहा है. कुल दौलत का लगभग 65 फीसदी हिस्सा यानी 2 तिहाई से ज्यादा हिस्सा इन्हीं 10 फीसदी लोगों के पास है. इस आंकड़े को उलट दिया जाये तो निचले पायदान पर खड़े 50 प्रतिशत लोगों के हाथ में सिर्फ 6.4 प्रतिशत दौलत है.

वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, देश की आबादी का शीर्ष 1 प्रतिशत राष्ट्रीय आय का 22.6 प्रतिशत कमाता है. यहां यह बता दें कि 1922 यानी  ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के समय से इस तरह के आंकड़े रखे जा रहे हैं और तब से लेकर अब तक की यह आर्थिक असमानता सर्वाधिक है. क्या यह यह असमानता देश की कड़वी सच्चाई सामने नहीं रखती है कि सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40.1 प्रतिशत हिस्सा है? 

यह भी पढ़ें: देश में अब चलेगी पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, वाराणसी से होगी शुरुआत, गंगा में जलावतरण जल्द

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य