गांव के क्लासरूम से सुप्रीम कोर्ट की कुर्सी तक.. जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI

By : Mansi Kumari
गांव के क्लासरूम से सुप्रीम कोर्ट की कुर्सी तक.. जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश के सर्वोच्च न्यायालय में नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी. आर. गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी हैं. परंपरा के अनुसार, सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायाधीश ही अपने उत्तराधिकारी का नाम सरकार को भेजते हैं. सरकार की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद, जस्टिस सूर्यकांत 23 नवंबर को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे. उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा. सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस गवई ने सिफारिश की एक प्रति स्वयं जस्टिस सूर्यकांत को भी सौंप दी हैं.

कौन है जस्टिस सूर्यकांत?
हरियाणा में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत का सफर एक साधारण पृष्ठभूमि से शुरू होकर देश की सर्वोच्च न्यायपालिका तक पहुंचा. उन्होंने 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से स्नातक और 1984 में एमडीयू रोहतक से एलएलबी की डिग्री हासिल की. इसके बाद हिसार जिला न्यायालय में वकालत शुरू की और 1985 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करने लगे. संविधानिक, सेवा और दीवानी मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले जस्टिस सूर्यकांत को जुलाई 2000 में हरियाणा का सबसे युवा एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था. अगले ही वर्ष, उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला. 9 जनवरी 2004 को वे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने. इसके बाद 5 अक्टूबर 2018 को उन्हें हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया, और 24 मई 2019 को वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने.

विधिक सेवाओं में भी अहम भूमिका
जस्टिस सूर्यकांत ने न्याय के साथ-साथ विधिक सेवाओं के विस्तार में भी उल्लेखनीय योगदान दिया हैं. वे 2007 से 2011 तक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य रहे है. और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन हैं. जस्टिस सूर्यकांत को न्यायिक सादगी, समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और व्यावहारिक निर्णयों के लिए जाना जाता हैं. उनके नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट से न्यायपालिका में नई ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: चाईबासा में भड़का नो-एंट्री आंदोलन! पुलिस-पब्लिक में हिंसक झड़प, पथराव-लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य