घाना के रंगीन और अनोखे ताबूत! जहां अंतिम संस्कार बनता है कला और जीवन का जश्न

By : Mansi Kumari
घाना के रंगीन और अनोखे ताबूत! जहां अंतिम संस्कार बनता है कला और जीवन का जश्न

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
घाना के अकारा में अबेबुओ यानी काल्पनिक ताबूतों की परंपरा बेहद लोकप्रिय हैं. ये ताबूत किसी भी सामान्य लकड़ी के बक्से की तरह नहीं होते, बल्कि मृतक के जीवन और पहचान को दर्शाने वाले रंग-बिरंगे और आकार में अद्भुत होते हैं.

जिंदगी की कहानी ताबूत में
हर ताबूत मृतक के जीवन की कहानी बताता हैं. एक किसान का ताबूत उसके औजार या फसलों के आकार में हो सकता है, जबकि स्कूल मालिक का ताबूत स्कूल के आकार में बनाया जाता हैं. मछली, केकड़ा, हवाई जहाज और मोर जैसी आकृतियां भी ताबूतों पर देखी जा सकती हैं.

व्यक्तित्व और पहचान का प्रतीक
ताबूत का डिजाइन मृतक की पहचान और जीवन शैली के अनुसार चुना जाता हैं. शेर के आकार का ताबूत केवल शक्ति और स्थिति का प्रतीक होने के कारण विशिष्ट लोगों के लिए आरक्षित रहता हैं. शाही परिवारों के ताबूतों में उनके प्रतीक चिन्ह शामिल होते हैं.

निर्माण और लागत
प्रत्येक ताबूत बनाने में लगभग दो हफ्ते का समय लगता हैं. इसकी कीमत लगभग 700 डॉलर से शुरू होती है, जो डिजाइन और लकड़ी के प्रकार के हिसाब से बढ़ सकती हैं. परिवार मिलकर बढ़ई को मृतक की जीवन गाथा बताते हैं और ताबूत का निर्माण शुरू होता हैं.

अंतिम संस्कार का उत्सव
घाना में अंतिम संस्कार सिर्फ किसी के जाने का दुख नहीं बल्कि जीवन का उत्सव भी होता हैं. संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोग अपने प्रियजन को धूमधाम से विदाई देते हैं. ये ताबूत मृतक की याद और सम्मान का एक अनोखा तरीका बन गए हैं.

कला के रूप में ताबूत
आज ये ताबूत केवल अंतिम संस्कार तक सीमित नहीं है बल्कि कला प्रेमियों के बीच संग्रहणीय वस्तु बन चुके हैं. अकारा में कुछ दुकानें विशेष रूप से इन ताबूतों को बनाने के लिए प्रसिद्ध है, जो मृतक की जीवन गाथा को जीवंत बनाती हैं.

यह भी पढ़े:  महलों जैसी ट्रेन, शाही सफर का अनुभव! राष्ट्रपति के स्वागत में फिर सुर्खियों में ‘महाराजा एक्सप्रेस'
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य