Guru Gochar 2025: धनतेरस की रात बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए होगा भाग्यशाली

By : Ark Sahuliyar
Guru Gochar 2025: धनतेरस की रात बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए होगा भाग्यशाली

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 
18 अक्टूबर को धन त्रयोदशी यानी धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जोरों पर रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना-चांदी या नई वस्तुएं खरीदने से भगवान धनवंतरी और कुबेर महाराज की विशेष कृपा मिलती है. लेकिन इस बार धनतेरस की रात एक बेहद खास ज्योतिषीय घटना होने जा रही है.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. इस दिन देर रात 3:09 बजे ग्रह बृहस्पति (देवगुरु) कर्क राशि में गोचर करेगा. यह राशि परिवर्तन चार राशियों के लिए सौगात लेकर आएगा.

मेष राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अत्यंत शुभ रहेगा. कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे. लंबे समय से प्रतीक्षित अवसर जल्द मिल सकता है. परिवार के साथ खुशहाल समय बिताने के साथ धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है.

कर्क राशि
नए रोजगार या नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए खुशखबरी है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन की बचत तथा आय के नए स्रोत विकसित होंगे. परिवार में वृद्धजनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, साथ ही परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है.

धनु राशि
व्यापारी वर्ग को इस गोचर से विशेष लाभ होगा. कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे. भविष्य में घर, गाड़ी या संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं. गुप्त स्रोतों से धन प्राप्ति होगी और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. खर्चों में कमी से मन प्रसन्न रहेगा.

मीन राशि
नया व्यवसाय या कार्य आरंभ करने के लिए यह समय उपयुक्त है. मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा बनी रहेगी. अनायास धन लाभ होगा, बैंक बैलेंस बढ़ेगा और मानसिक चिंताएं कम होंगी. पढ़ाई-लिखाई करने वालों की एकाग्रता बढ़ेगी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

इस वर्ष का धनतेरस पर्व इसलिए भी खास है क्योंकि बृहस्पति का यह गोचर राशियों में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार करेगा. इस शुभ अवसर का लाभ उठाकर आप अपने जीवन में नई प्रगति कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar Assembly Election: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को टिकट 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य