यात्री के खाने में बाल! मद्रास हाईकोर्ट ने Air India पर लगाया ₹35,000 का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Air India पर लगा ₹35,000 का जुर्माना

By : Shreya Suman
यात्री के खाने में बाल! मद्रास हाईकोर्ट ने Air India पर लगाया ₹35,000 का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
हवाई यात्रा के दौरान एक यात्री को खाने में बाल मिलने के मामले में एयर इंडिया पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की यह राशि यात्री को दी जाएगी. हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले में एयर इंडिया को एक तरीके से राहत ही दी ह क्योंकि निचली अदालत ने सुनवाई करते हुए 1 लाख रूपये का जुर्माना लगाया था, जिसके खिलाफ एयर इंडिया ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी. 

विमान में 7 कर्मचारी मौजूद थे 
एयर इंडिया लिमिटेड की अपील का आंशिक रूप से बरकरार रखते हुए न्याय मूर्ति ने यह आदेश जारी किया था. न्यायधीश ने कहा, 'एयर इंडिया के अधिकारी इस मामले में अपने लिखित बयानों में असंगत और अस्थिर रहे हैं. जैसे की एक बार में उन्होंने दावा किया कि विमान में इस दौरान 7 कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन यात्री ने भी किसी से भी इस बात की शिकायत नहीं की. हालांकि अपनी इच्छा से लिखित बयान में उन्होंने माना कि यात्री ने मौखिक रूप से शिकायत की थी, जिसकी सूचना कंपनी के माध्यम से तुरंत रेडियो पर दी गई थी.' 

यात्री को लगातार पेट दर्द और उल्टी जैसा मन हो रहा था
रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान यात्री को लगातार पेट दर्द और उल्टी जैसा मन हो रहा था. उन्होंने आगे कहा कि फ्लाइट के लैंड करने के बाद एक सीनियर कैटरिंग मैनेजर ने यात्री से मिलने की भी कोशिश की लेकिन यात्री ने मिलने से साफ मना कर दिया. उसके बाद यात्री ने सीधे एयरपोर्ट मैनेजर से शिकायत दर्ज करवाई.

कोर्ट ने एयर इंडिया की दलील को किया खारिज 
मद्रास उच्च न्यायालय ने एयर इंडिया को यात्री के खाने में बाल मिलने के मामले में स्पष्ट रूप से लापरवाह ठहराया है और कहा है कि एयरलाइन इस मामले से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती. न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा, "लिखित बयानों के विपरीत, प्रतिवादी (एयर इंडिया) वास्तव में इस बात को स्वीकार करते हैं कि यात्री को दिए गए खाने के पैकेट में बाल थे." कोर्ट ने एयर इंडिया की इस दलील को खारिज कर दिया कि केवल कैटरर को ही दोषी ठहराया जाना चाहिए और वही मुआवजा दे. न्यायाधीश ने टिप्पणी की, "इन बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे नहीं लगता कि केवल कैटरर को इसमें अभियुक्त बनाया जाए. प्रतिवादी इस मामले से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते यह कोई तर्क नहीं होता कि अगर कोई मुआवजा दिया जाए, तो वह केवल कैटरर ही देगा."

एयर इंडिया ने इस मामले में स्पष्ट रूप से लापरवाही बरती
न्यायाधीश ने आगे कहा कि एयर इंडिया ने इस मामले में स्पष्ट रूप से लापरवाही बरती है. ऐसे में, "वह पैकेट में बाल मिलने के मामले में स्पष्ट रूप से मुआवजा देने के लिए उत्तरदायी है." कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही भोजन प्रतिवादियों द्वारा सीधे तौर पर तैयार नहीं किया गया था, लेकिन यह उनके एजेंट्स, राजदूत पल्लव, द्वारा तैयार किया गया था.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: ला नीना का असर! झारखंड में इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही निकले स्वेटर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य