दुल्हन है किन्नर

जल्दबाजी में हुई शादी, 25 दिन दिन बाद पता चला दुल्हन है किन्नर, थाने पहुंचा मामला 

शाजापुर शहर में धोखाधड़ी कर किन्नर का विवाह एक 32 वर्षीय युवक से करा दिया गया.

By : News11 Bharat
जल्दबाजी में हुई शादी, 25 दिन दिन बाद पता चला दुल्हन है किन्नर, थाने पहुंचा मामला 

न्यूज़11 भारत 
भोपाल/डेस्क: 
सोचिए, शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुईं और करीब 1 महीने बाद ऐसा सच सामने आए कि पैरों तले जमीन खिसक जाए? मध्य प्रदेश से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. शाजापुर शहर में धोखाधड़ी कर किन्नर का विवाह एक 32 वर्षीय युवक से करा दिया गया. विवाह के 25 दिनों के बाद यह राज खुला, जिसके बाद भारी हंगामा देखने को मिला. 

ऐसे खुला दुल्हन का राज 

जानकारी के अनुसार शादी के बाद से लगातार दुल्हन किसी न किसी बहाने से पति को संबंध बनाने से मना करती रही. यह बाद जब घर वालों को पता चली, तो उन्हें कुछ गड़बड़ी लगी. इसके बाद उन्होंने दुल्हन पर नजर रखना शुरू कर दिया, जिससे पता चला कि दुल्हन के शरीर पर लड़कों की तरह बाल है और कई बार वह लड़कों की तरह ही व्यवहार भी करती है. इसके बाद जब दुल्हन से सख्ती से पूछताछ की गयी, तो उसने अपने किन्नर होने की बात स्वीकार कर ली. 

वर-वधू पक्ष में जमकर हंगामा

इस मामले का खुलासा होते ही 24 जुलाई को वर और वधू पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ. बात इतनी बढ़ गयी की दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के बजाय मारपीट व गाली गलौज करने की धाराओं में केस दर्ज किया है. इस पर आपत्ति जताने पर थानेदार ने कहा कि जांच जारी है, जांच के बाद आगे धाराएं बढ़ाई जाएंगी. 

लड़की पक्ष ने जल्दबाजी में कराई थी शादी- पीड़ित  

इस पूरी घटना पर 32 वर्षीय पीड़ित युवक ने बताया कि शादी में उन्होंने करीब 5 लाख रुपये खर्च किये थे. साथ ही  लड़की वालों ने एक लाख रुपये भी लिए थे. युवक ने बताया कि वे लोग एक साल बाद शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की पक्ष ने उन पर दबाव बनाया और जल्दबाजी में 29 जून को एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी.

इसे भी पढ़ें: Glasgow Commonwealth Games 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, हाई जंप में भारत को दिलाया पहला सिल्वर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य