भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम  

मौसम विभाग ने  झारखंड-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

By : News11 Bharat
झारखंड-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम  

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर लो प्रेशर बनने के कारण देशभर के कई रज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.  इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड, महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गयी है. 

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का यह क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ सकता है. दूसरी ओर, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है. 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather: आज रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
 
संबंधित सामग्री

रांची में आज से बारिश की संभावना, विभिन्न जिलों में एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल 

रांची में आज से बारिश की संभावना, विभिन्न जिलों में एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल 

अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड में विभिन्न जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. 

आज रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

आज रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से आज रांची समेत कई जिलों में मौसम ख़राब होने की संभावना है.

थोड़ी देर में रांची में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

थोड़ी देर में रांची में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रांची में येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 10 सितंबर तक बारिश के आसार

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 10 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 10 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है.