न्यूज़11 भारत
केरल/डेस्क: राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर कल शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. कैपमंगलम के पास पनमपिक्कुन्नू में सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक कार जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में मौके पर ही 7 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना कल शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है.
घटनास्थल से डिंडीगुल के पीएसएनए इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का पहचान पत्र बरामद हुआ है. इससे संभावना जताई जा रही है कि कार में सवार सभी युवक तमिलनाडु के छात्र थे.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों, अग्निशमन और बचाव सेवाओं ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. अग्निशमन कर्मियों को कार के अंदर फंसे दो युवकों को निकालने के लिए कार काटनी पड़ी. सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: टिकट कन्फर्म करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला रेलकर्मी बर्खास्त, भेजा गया जेल