न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. दक्षिण अफ्रीका अपनी टीम पहले ही घोषित कर चुका है. चयनकर्ताओं ने इस बार हार्दिक पंड्या को टीम में जगह देते हुए उनकी वापसी सुनिश्चित की है, जबकि शुभमन गिल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे.
गौरतलब है कि गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी. हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि उनकी अंतिम उपलब्धता COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) से मिलने वाली फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी. यह टी20 सीरीज अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों में से ही अधिकांश को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा.
? NEWS ?#TeamIndia's squad for the 5⃣-match T20I series against South Africa announced.
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025
Details ▶️ https://t.co/3Bscuq6Gri #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/0bHLCcbwTD
भारत का टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा ऐलान, 30% बढ़ाया जाएगा मनरेगा कर्मियों का मानदेय